होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में हर कोई रंगों से खेलने को तैयार है। बॉलीवुड पर तो होली का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका-निक से लेकर जैकलीन तक ने जमकर होली खेली है। ऐसे में टीवी के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। सीरियल नागिन 4 में नागिन का किरदार निभा रहीं अनीता हंसनंदानी के सोशल मीडिया तस्वीरों को देखकर एहसास हो रहा है कि वो होली की पार्टी के लिए बिल्कुल रेडी हैं।