फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी के रख-रखाव में ना करें ये गलतियां, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

Thu, 13 May 2021 12:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गहने - फोटो : pixabay
महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम आभूषण करते हैं। हर महिला को कोई ना कोई आभूषण सबसे ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में उसका कलेक्शन रखना किसी भी महिला को अच्छा लगेगा। लेकिन अगर अपनी पसंदीदा ज्वैलरी के रख-रखाव में आप ये गलतियां कर देती हैं। तो इन बातों को याद रखें। तो पसंदीदा ज्वैलरी के खराब होने का नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
रखने में गलती
कई बार महिलाएं बहुत सारी ज्वैलरी खरीद लेती हैं। लेकिन रखने की गड़बड़ी की वजह से वो खो जाती हैं या टूट जाती हैं। इसे रखने के लिए एक ज्वैलरी बॉक्स का होना बहुत जरूरी है। लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं कि आप इसे बाजार से ही खरीदें। घर पर भी आसानी से पुराने गत्तों की मदद से ज्वैलरी बॉक्स बनाया जा सकता है। जैसे अगर आपको ईयररिंग रखनी है तो बटन को इस्तेमाल में ला सकती हैं। जिसकी मदद से ये खोएंगे नहीं। वहीं चेन और रिंग रखने के लिए आप बर्फ की ट्रे को भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मोती के गहने - फोटो : pixabay
एक दूसरे में उलझ जाएं जब चेन
चेन में गांठ लग जाना आम बात है। ये चेन गले की हो या फिर किसी ब्रेसलेट की। इसे सुलझाने में वक्त लगता है और इसके टूट जाने का भी डर होता है। अगर चेन आपस में उलझ जाए तो इस पर बेबी पाउडर थोड़ा सा छिड़क दें। ऐसा करने के बाद चेन आसानी से पिन की मदद से निकल सकती है।

4 of 5
jewellery
केचप से करें सिल्वर ज्वैलरी साफ
सिल्वर की ज्वैलरी तो आपने भी जरूर खरीदी होगी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद इसकी चमक फीकी पड़ गई और आपने इसे पहनना छोड़ दिया। इन पुरानी फीकी पड़ गई सिल्वर ज्वैलरी को केचप की मदद से क्लीन करिए। महंगे पॉलिश का पैसा बचेगा और ज्वैलरी चमक उठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने के गहने - फोटो : pixabay
इससे बनाएं दूरी
अगर चाहती हैं कि आपकी ज्वैलरी की चमक फीकी न पड़े तो ज्वैलरी पहनने के बाद परफ्यूम न लगाएं। ऐसा करने से आपकी ज्वैलरी की चमक फीकी पड़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें