साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे कोई भी लड़की हर तरह के मौके पर पहन सकती है। यहां तक कि किसी कॉकटेल पार्टी में भी अगर स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक चाहिए तो साड़ी काम आ सकती है। किसी भी मौके पर जब कोई भी आउटफिट ना समझ में आ रहा हो तो साड़ी बेस्ट विकल्प है। इसलिए हर लड़की को अपनी आलमारी में ये पांच तरह की साड़ियां जरूर रखनी चाहिेए। अब तो बॉलीवुड की बालाएं भी अक्सर साड़ी में खूबसूरत लुक में नजर आ चुकी हैं।