फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होने वाली दुल्हन को नहीं करनी चाहिए मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, चेहरा हो सकता है खराब

Sat, 05 Dec 2020 09:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bridal look - फोटो : instagram
खूबसूरत दुल्हन बनना हर लड़की का ख्वाब होता है। जिसके लिए लड़कियां ढेरों तैयारियां करती हैं। लेकिन कई बार शादी की एक्साइटमेंट में शादी के कुछ दिनों पहले ही वो कुछ ऐसा कर लेती हैं। सारा मेकअप बेकार हो जाता है। तो अगर आपकी शादी अगले एक महीने में होने वाली है तो चेहरे और मेकअप से जुड़ी इन गलतियों को करने से बचें। नहीं तो सारी मेहनत खराब हो जाएगी और पूरा ब्राइडल लुक बिगड़ जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
bridal look - फोटो : social media
नए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल
अगर आपने किसी नए तरह के स्किन प्रोडक्ट को लिया है। तो शादी के एक सप्ताह पहले इसे लगाने की गलती ना करें। क्योंकि किसी भी नए उत्पाद को लगाने से त्वचा पर लाल चकत्ते, मुंहासे या एक्ने हो सकते हैं। जो आपके सबसे खास दिन को खराब करने के लिए काफी होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
मेकअप आर्टिस्ट के साथ दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
मेकअप आर्टिस्ट की करें बुकिंग
आप शादी में तैयार होने के लिए जिस भी पार्लर या फिर मेकअप आर्टिस्ट को चाहती हैं। उसे तीन से चार महीना या फिर छह महीना पहले भी बुक कर सकती हैं। आखिरी समय पर कोई भी अच्छा पार्लर या मेकअप आर्टिस्ट नही मिलेगा और आपको मनचाहा लुक भी नहीं मिल पाएगा। तो बेहतर होगा कि इस मामले में जितना जल्दी दिखाएंगी, उतना बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट बुक कर पाएंगी।

4 of 6
bridal look - फोटो : instagram
ना कराएं फेशियल
शादी वाले दिन फेशियल कराने की गलती ना करें। जब भी फेशियल कराना हो तो इसे तीन से चार दिन पहले ही करा लें। जिससे कि स्किन ग्लो करें। नहीं तो शादी वाले दिन या एक दिन पहले फेशियल कराने से स्किन डल और ऑयली नजर आने लगेगी।
विज्ञापन

5 of 6
मुंहासों का क्या करें
अगर आपकी स्किन उन लोगों की तरह है जो जरा सी टेंशन पर मुंहासों के शिकार हो जाते हैं। सावधान! जरूरत है कि शादी वाले दिन इस तरह के मुहांसों से बचें। इसके लिए मुंहासे पर बर्फ को लेकर रगड़े, जिससे कि ये जल्दी से ठीक हो जाएं। और आपका खास दिन बिना किसी मुंहासों के बीत जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bridal - फोटो : instagram
बालों को ना कटाएं
शादी के एक सप्ताह पहले किसी भी तरह का नया हेयरकट कराना आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल हो सकती है। इसलिए जो भी हेयर कट कराना है उसे शादी के एक महीना पहले ही तय कर करा लें। जिससे कि शादी वाले दिन के लिए कुछ भी गड़बड़ ना हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें