फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मौके पर अंबानी परिवार की बहू पहनती हैं ये खास रंग, जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह

Wed, 19 Sep 2018 08:09 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nita amabani
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी कौन नहीं जानता होगा लेकिन क्या आपने गौर किया है कि नीता अंबानी अक्सर लाल रंग में तभी नजर आती हैं जब वो किसी खास पूजा में हिस्सा ले रही होती हैं। इस साल में अंबानी परिवार के घर में खास पूजा की गई। इस पूजा में भी नीता हमेशा की तरह लाल रंग में ही नजर आई। आगे की स्लाइज में जानें क्या है इसके पीछे की वजह...
विज्ञापन

2 of 5
Nita amabani
अंबानी परिवार एंटीलिया में गणेश चतुर्थी की पूजा रखी। इसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, मान्यता दत्त, माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, रेखा, करीना कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए। इनके साथ ही सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पूजा में पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Nita amabani
इस गणेश पूजा में नीता अंबानी ने मैरुन कलर का डिजाईनदार लहंगा पहना था। बता दें कि हर साल अंबानी परिवार गणपति पूजा अपने घर में घूमधाम मनाता आ रहा है। अंबानी परिवार पूजा-पाठ में बहुत यकीन करता है और पूजा के लिए लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए वो पूजा के समय कपडो़ं के रंग का खास ख्याल रखते हैं।

4 of 5
Nita amabani
अगर आपको याद हो तो नीता अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की सगाई के शुभ मौके पर भी लाल लहंगा ही पहना था। घर में कोई भी शुभ मौका हो या किसी भी तरह की पूजा हो या वो किसी मंदिर में पूजा करने जा रही हों वो ज्यादातर सिर्फ लाल रंग ही पहने नज़र आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nita amabani
बता दें कि नीता अंबानी जल्द सास बनने वाली हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी इसी साल होगी और खबरों की मानें तो उनकी बेटी ईशा अंबानी की शादी भी इसी साल होने वाली हैं। अब हो सकता है कि नीता अंबानी अपने बच्चों की सगाई की तरह ही उनकी शादी में भी लाल रंग के कपड़े पहने ही दिखाई दे सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें