दो महीने पहले स्कॉटलैंड में मिसेज स्कॉटलैंड वर्ल्ड कॉम्पिटिशन हुआ था, जिसमें 35 वर्षीय Natalie Paweleck ने इस ताज को अपने नाम किया था। पर इस टाइटल को जीतने के 36 घंटों के अंदर उनसे टाइटल वापस ले लिया गया। इतना ही नहीं यह अवॉर्ड इस कॉम्पिटिशन में रनर अप रहीं Alana Stott को दिया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों हुआ? जब एक बार किसी को यह ताज दे दिया गया फिर यह बदलाव क्यों?
विज्ञापन
2 of 5
mrs scotland Natalie Paweleck
- फोटो : facebook
दरअसल, कॉम्पिटिशन में रहे जजों को कॉन्टेस्ट के बाद इस बारे में जानकारी मिली कि विनर रही नताली (Natalie Paweleck) ने 13 साल पहले पुरुषों की मैग्जीन FHM और Zoo मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराए हैं। बता दें, उस समय उनकी उम्र 20 साल थी। नताली को यह कहकर उनका ताज वापस ले लिया गया कि उन्होंने अपने इन फोटोशूट को छुपाकर रखा।
विज्ञापन
3 of 5
mrs scotland Natalie Paweleck
- फोटो : facebook
नताली ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने फेसबुक पर पोस्ट कर इसका जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'मेरे लिए यह मुद्दा ठीक ऐसा ही है कि औरत जो चाहे वो कर सकती है, जो चाहे वो बन सकती है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके ऊपर कौन सा लेबल लगाया जाता है। मुझे अपने मॉडलिंग के करियर के बारे में किसी से कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है, जो कुछ मैंने किया उस पर मुझे गर्व है।
4 of 5
mrs scotland Natalie Paweleck
- फोटो : facebook
नताली ने आगे लिखा, मै दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुरुषों की मैग्जीन के कवर पेज पर थी। इसके अलावा मैंने यूके का सबसे मशहूर मॉडलिंग कॉम्पीटिशन जीता। बीस साल की उम्र में मैंने जो भी फैसले किए उसी ने मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं और मैं इससे बहुत खुश हूं।
इस बारे में मिसेज वर्ल्ड यूके के प्रवक्ता जैमी लव ने सफाई देते हुए कहा कि नताली से टाइटल इसलिए नहीं छीना गया कि उन्होंने टॉपलेस शूट कराया था बल्कि इसके पीछे की असली वजह यह है कि उन्होंने ये बात छिपाकर रखी थी।