फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: लाल साड़ी में मौनी रॉय की तस्वीरें आईं सामने, ज्वैलरी बनीं आकर्षण का केंद्र

Thu, 03 Feb 2022 04:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय ने हाल ही में 27 जनवरी को सात फेरे लिए हैं। गोवा में शादी की तैयारियां की गई थीं। जिसमे करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीं बंगाली और मलयाली रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। जिसमे मौनी सिंपल के साथ ही एलिगेंट लुक में दुल्हन बनीं नजर आईं थीं। वहीं एक बार फिर नई-नवेली दुल्हन मौनी की लाल रंग में तस्वीर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी ने लाल रंग की साड़ी में तस्वीर साझा की है। जिसमे वो परफेक्ट नई नवेली दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। लाल रंग की बनारसी साड़ी में मौनी रेडी हैं। वहीं माथे पर लाल सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। बात करें मेकअप की तो मौनी ने ड्रामेटिक विंग्ड आई लाइनर और वेल डिफाइन आईब्रो के साथ पूरा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
इस तस्वीर में एक बार फिर मौनी की ज्वैलरी पर हर किसी की निगाह अटक गई है। दरअसल, मौनी ने टेंपल ज्वैलरी का ही चुनाव किया है। नई नवेली दुल्हन बन गृह प्रवेश के लिए मौनी ने गोल्ड का चोकर नेकपीस पहना है। वहीं कानों में गोल्डन झुमके मैच के हैं। गोल्ड की इस ज्वैलरी पर देवताओं की डिजाइन बनी है। 

4 of 5
मंदिरा बेदी, मौनी रॉय, सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी ने ब्राइडल लुक के लिए टेंपल ज्वैलरी को चुना है। मलयाली रीति रिवाज के लिए भी मौनी टेंपल ज्वैलरी को पहनें नजर आई थीं। मौनी ने जो नेकपीस पहना था उस पर भगवान गणेश लॉकेट के रूप में बने थे। मौनी की ये ज्वैलरी भी बेहद आकर्षक थी। वहीं एक बार फिर तस्वीरों में मौनी के चोकर नेकपीस पर हर किसी की निगाहें अटक गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय ने सूरज नांबियार से शादी की है। जो दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। मौनी ने बंगाली रीति से शादी के लिए लाल रंग का सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा चुना था। जिसकी चुनरी पर खास शब्द आयुष्मति भव लिखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें