फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर वॉर्डरोब के लिए परफेक्ट है मौनी रॉय की ये ड्रेसेज, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन

Mon, 06 Apr 2020 06:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
मौनी रॉय लॉकडाउन के बीच अपने घर में परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं और इस समय को कुकिंग के साथ क्रिएटिव चीजों पर खर्च कर रहीं हैं। जिसकी तस्वीरें वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती हैं। इन तस्वीरों में प्रशंसक मौनी की नेचुरल खूबसूरती की तारीफ भी करते नजर आते हैं। लेकिन हमारी निगाह गई टीवी की नागिन की कूल एंड कंफर्टेबल ड्रेसेज पर जो गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। आगे की स्लाइड में देखें मौनी रॉय के परफेक्ट समर वॉर्डरोब कलेक्शन।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों मौनी ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें वो पिंक कलर की खूबसूरत समर ड्रेस में हाथ में कॉफी का मग लिए बैठी नजर आ रही हैं। नूडल्स स्ट्राइप और रफल वी नेक लाइन वाली इस शार्ट ड्रेस को देख हर कोई उनका फैन हो रहा है।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
मौनी ने इसके पहले भी अपनी बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसमें वो मैक्सी ड्रेस में छत पर खड़ी नजर आ रहीं थी। इस बॉ़डीकॉन ड्रेस में परफेक्ट फिगर दिखाती उनकी तस्वीर देख हर लड़की का दिल इस तरह की ड्रेस को पहनने का करेगा। समर वार्डरोब के लिए मौनी के दोनों ही ड्रेसेज बेहद खास हैं।

 

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मौनी रॉय अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में मौनी ने अपने बीच वेकेशन की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो नीले रंग की मोनोकोनी पहने नजर आ रही हैं।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
मौनी रॉय जल्दी ही बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। बता दें कि मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' के साथ बड़े पर्दे पर शुरूआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें