फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी रॉय के कपड़ों को देख आई बादलों की याद, यकीन ना हो तो देख लें तस्वीरें

Tue, 29 Dec 2020 05:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय अपने फैशनेबल अंदाज से फैंस को हमेशा दीवाना बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर जमकर तस्वीरें साझा कर मौनी अपने फॉलोअर के लिए हमेशा सरप्राईज देती हैं। हाल ही में शेयर तस्वीरों में मौनी ऐसे कपड़े पहने दिख रही हैं। जिसे देख बादलों की याद आ रही है। मौनी का ये सुपर गॉर्जियस लुक देख प्रशंसक भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
दरअसल, मौनी रॉय डिजाइनर अनु क्रिएशन के खास कलेक्शन के गाउन को पहने तैयार हैं। जिसका नाम क्लाउड गाउन दिया गया है। वहीं मौनी इस गाउन में बला की खूबसूरत दिख रही हैं। वैसे मौनी कपड़ों के मामले में एक्सपेरिमेंट करते रहती हैं। वहीं हर आउटफिट उनके ऊपर फबता भी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी के इस गाउन के नाम से ही साफ है कि इसकी डिजाइन बादलों से प्रेरित होकर बनाई गई है। मल्टीकलर के इस गाउन के बस्ट एरिया के साथ नीचे की ओर टूल फैब्रिक से वर्क किय गया है। ड्रामेटिक लुक के साथ रफल टच देते हुए इसमे कई सारी परत बनाई गई है। जो एक साथ इकठ्ठा होकर बादलों जैसी नजर आ रही है। वहीं इस गाउन के बस्ट एरिया वाले भाग को कलरफुल और बीड्स के वर्क के साथ पूरा किया गया है। 

4 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
वैसे इन दिनों मौनी एक बार फिर अपनी सुपर गॉर्जियस तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा कर रही हैं। जिसमें क्रिसमस वाली ड्रेस भी शामिल है। काले रंग की शार्ट ड्रेस और हील वाले बूट्स के साथ तैयार मौनी ने क्रिसमस की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी हमेशा किलर लुक में नजर आती हैं। पिछले दिनों हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड के लिए गुलाबी रंग के हॉट लुक में पहुंची थीं। जिसमे मौनी ने हॉट पिंक कलर के पलाजो के साथ बोल्ड ब्लाउज मैच किया था। वहीं इस ड्रेस के साथ ड्रामेटिक स्लीव वाली शिमर की लांग जैकेट स्टाइलिश लुक देने के लिए काफी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें