फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी रॉय की वॉर्डरोब में है खूबसूरत ड्रेस का कलेक्शन, हर लड़की चाहेगी चुराना

Mon, 28 Sep 2020 05:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय आज अपना जन्मदिन मना रही है्ं। टीवी सीरियल से करियर शुरू करने वाले मौनी ने जल्दी ही फिल्मों में अपनी जगह बनाई। इसके साथ ही वो फैंस के दिलों पर भी राज करने लगी हैं। वैसे तो मौनी अक्सर ही बेहद हॉट एंड ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। लेकिन कई बार उनकी ड्रेसेज स्टाइलिश होने के साथ ही काफी एलिगेंट होती हैं। जिन्हें कोई भी लड़की कॉपी करना पसंद करेगी। तो चलिए देखें मौनी की वो बेहतरीन ड्रेसेज जो हर लड़की चाहेगी चुराना।
विज्ञापन

2 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
टीवी सीरियल नागिन से फैंस के दिलों पर छाने वाली मौनी अक्सर ही बोल्ड आउटफिट में पोज देती दिखती हैं। लेकिन कई बार उनकी ड्रेसेज काफी एलिगेंट लुक वाली होती हैं। पोल्का ़डॉट और ब्रॉड स्ट्राईप वाली ये ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस काफी खूबसूरत है। जिसे मौनी ने काफी ग्लैमरस तरीके से कैरी किया है। वहीं ये ड्रेस आम लड़कियों पर भी बखूबी जंचेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
हालांकि मौनी रॉय का ग्लैमरस ड्रेस के साथ ही एथिनिक वियर का भी खूबसूरत कलेक्शन है। ऑफ व्हाइट सिल्क की हैवी साड़ी, बालों में जूड़ा और चोकर नेकपीस में उनका लुक किसी बंगाली ब्यूटी से कम नहीं। वहीं इस साड़ी को पहन मौनी किसी नई नवेली बंगाली दुल्हन सी लग रही हैं। तो स्टाइल के मामले में मौनी रॉय का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है और हर लड़की को पसंद आने वाला है। 

4 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
वहीं मौनी के पर्सनल कलेक्शन में शामिल ये शिमरी बॉर्डर वाली शिफॉन की रेड साड़ी गजब की खूबसूरत है। रफल डिटेल और शिमरी नॉट ब्लाउज के साथ मैच किया गया इस लुक किसी भी लड़की को पसंद आने के लिए काफी है। जबकि मौनी इस ब्राइट रेड शिफॉन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
बोल्ड कपड़ों में मौनी को कोई नहीं हरा सकता। वेकेशन की इन तस्वीरों में मौनी का लुक गजब का स्टाइलिश है। वहीं फ्लोरल प्रिंट वाला ये क्रॉप टॉप और शार्ट्स बीच पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं मौनी इस ड्रेस को पहने मस्ती के मूड में साफ नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय के पर्सनल कलेक्शन में ग्लैमरस और स्टाइलिश कपड़ों के साथ ही बेहद सिंपल और कंफर्टेबल कुर्ते भी हैं। जिन्हें वो अक्सर ही लॉकडाउन के दौरान घर पर पहने नजर आईं थीं। पिंक कलर के इस चिकनकारी कुर्ते को कोई भी लड़की आसानी से पसंद कर सकती है। वहीं मौनी इस कुर्ते में पोज देते हुए बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें