मौनी रॉय ने गोवा में ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए। मलयाली तरीके से हुए शादी के समारोह में मौनी शादी के बंधन में बंध गईं। जिसमे कोरोना के चलते केवल सौ मेहमान ही शामिल हुए। ग्लैमरस और बोल्ड लुक से फैंस का दिल चुराने वाली मौनी अपनी शादी में बेहद सिंपल तरीके से तैयार हुई थीं। जिससे उनका लुक हर इंडियन दुल्हन से अलग नजर आया।