फैशन के मामले में आगे रहना है तो जरूरत है कि डिजाइनर कपड़ों की समझ हो। साथ ही इन्हे बेझिझक पहना जा सके। लेकिन बहुत सारी लड़कियां स्ट्रेपलेस या थोड़े डिजाइनर कपड़े इसी वजह से पहनने से कतराती हैं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि किस कपड़े पर कौन सी ब्रा पहनी जाती है। वहीं अगर कुछ लड़कियां पहन भी लेती हैं तो खुद के साथ ही दूसरों को भी अनकंफर्टेबल स्थिति में डाल देती हैं। ऐसे में सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि ब्रा कितने तरह की होती है। तो चलिए जाने कि महिलाओं के लिए सबसे जरूरी ब्रा की बाजार में कितनी वैराइटी आती हैं।