फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोना सिंह ही नहीं इन सेलिब्रेटीज ने भी कॉपी किए बॉलीवु़ड हीरोइनों की शादी जैसे लहंगे

Sun, 29 Dec 2019 02:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : insatgram
टीवी और फिल्मों की एक्ट्रेसेज मोना सिंह लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। 27 दिसंबर को हुई शादी में मोना सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हाथों में कलीरें और मांग टीका लगाए मोना सिंह ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहन रखा है। इस लहंगे की तुलना प्रियंका चोपड़ा के पहने लहंगे से हो रही है। हांलाकि मोनी सिंह ही नहीं बल्कि इन सितारों ने भी अपनी शादी में हूबहू कॉपी किए लहंगे पहने हैं। तो चलिए जानें किन सेलीब्रेटीज ने पहने एक दूसरे से मिलते जुलते लहंगे.....
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : insatgram
मोना सिंह ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहन रखा था। जिसकी तुलना प्रियंका चोपड़ा के हिंदू रीति रिवाज से की गई शादी के दौरान उमेद भवन जोधपुर में पहने लहंगे से की जा रही है। प्रियंका चोपड़ा के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। लहंगे में बीड्स और एंब्रयाडरी की कारीगरी की गई है। जो कि मोना सिंह के शादी के जोड़े में भी नजर आ रही है। 


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : insatgram
इसके पहले भारत की पहलवान बबीता फोगाट ने भी प्रियंका चोपड़ा के शाही जोड़े से मिलता जुलता लहंगा पहना था। दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने लाल रंग के जोड़े में पहलवान विवेक सुहाग संग सात फेरे लिए हैं। लाल रंग के लहंगे के साथ बबीता ने मैचिंग की ज्वैलरी को कैरी किया था।


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : insatgram
केवल प्रियंका चोपड़ा का लाल लहंगा ही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा के शादी के लहंगे को भी कॉपी किया गया है। गायिका नीती मोहन ने अपनी शादी में अनुष्का शर्मा के ब्लश पिंक रंग के लहंगे से मैच करता लहंगा पहन रखा था। हांलाकि नीती मोहन का लहंगा किस डिजाइनर का है ये पता नहीं चला लेकिन इस लहंगे का रंग और डिजाइन बिल्कुल अनुष्का शर्मा जैसा था। अनुष्का शर्मा का लहंगा हैंड एंब्रायडरी किया हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें