पूरा विश्व भारत की सुंदरियों की खूबसूरती और उनकी स्मार्टनेस का लोहा मानता है और इसका जीता जागता उदाहरण है मिस वर्ल्ड 2017 का प्लेटफार्म। जहां हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने अपनी स्मार्टनेस का बखूबी परिचय देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस खिताब को जीतने वाली मानुषी छठी भारतीय बन गई हैं। आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को अपने नाम किया था। कॉम्पिटीशन की फर्स्ट रनरअप मिस मैक्सिको और सेकंड रनरअप मिस इंग्लैंड रहीं। मानुषी को काफी टफ कॉम्पिटीशन मिला, लेकिन फाइनल राउंड में वे बाजी मारने में सफल रहीं। उनसे पूछे गए सवाल का जवाब ही उन्होंने कुछ ऐसा दिया कि हर किसी का सिर सम्मान में खड़ा हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
फाइनल राउंड में मानुषी से पूछा गया कि वो इस दुनिया में किस प्रोफेशन को सबसे अधिक वेतन पाने का हकदार मानती हैं और क्यों? इस सवाल ने जवाब में सभी कंटेस्टेंट ने जवाब के साथ-साथ अपने तर्क रखे।
विज्ञापन
3 of 5
वहीं मेडिकल स्टूडेंट मानुषी ने बहुत ही खूबसूरती से इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। इस जॉब के लिए दुनिया की हर एक मां को वेतन के रूप में पैसा नहीं बल्कि बहुत सारा प्यार और सम्मान मिलना चाहिए।
4 of 5
20 वर्षीय मानुषी 67वीं मिस वर्ल्ड हैं और वो कॉर्डियक सर्जन बनना चाहती हैं। मानुषी को एडवेंचर गेम भी पसंद हैं।