मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की विजेता घोषित हो चुकी हैं। तीसरे पायदान पर रहीं भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना अधूरा रह गया। हालांकि एडलिनो ने अपने जवाब से भारतवासियों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही एक और चीज जो चर्चा का विषय है वो है एडलिन का कॉस्ट्यूम।