फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत ने दिवाली के लिए चुना था इतना महंगा आउटफिट, कीमत सुन नही होगा यकीन

Sun, 22 Nov 2020 11:48 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा राजपूत शाहिद कपूर की पत्नी होने के साथ ही अपने स्टाइल की वजह से भी फैंस को पसंद आती हैं। सिंपल एंड एलिगेंट लुक में नजर आने वाली मीरा ने इस बार इतना महंगा आउटफिट पहना कि हर किसी का हैरान होना लाजिमी है। दरअसल, त्योहारों के मौसम में सेलिब्रेटी स्टार एक से बढ़कर एक लुक में नजर आएं। वहीं कुछ सितारों को पार्टी करते भी देखा गया। लेकिन घर पर दिवाली मनाने के लिए मीरा की इतने महंगे आउटफिट को देख फैंस हैरान है। 
विज्ञापन

2 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर दिवाली की विशेज के साथ पति शाहिद कपूर के साथ तस्वीर शेयर की। जिसमें वो काले रंग के वेलवेट के कुर्ते में दिखीं। मशहूर डिजाइनर तोरानी के डिजाइन किए हुए खास कलेक्शन मखमल कुर्बत खत के इस खास कुर्ते में मल्टीकलर के थ्रेड वर्क किए गए हैं। वहीं मीरा ने इस लुक को डार्क ब्लैक कोहल आईज और पिंक लिप्स के साथ कंप्लीट किया है। वहीं ब्लैक कुर्ते के साथ मीरा पर्ल ड्रापलेट ईयररिंग्स पहने दिखीं। जिसमें वो काफी आकर्षक नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं शाहिद ने इस खास मौके पर पेयर करते हुए काले रंग का मल्टी कलर कुर्ता पहना था। वहीं मीरा के इस कुर्ते की कीमत भी बेहद खास है। जिसे लेना हर किसी के बस की बात नही है। मीरा राजपूत का ये मखमली कुर्ता पूरे 62 हजार रुपये का है। जिसमें कुर्ते की कीमत 39 हजार तो वहीं पैंट और चुन्नी की कीमत 22 हजार रुपये शामिल है। 
विज्ञापन

4 of 4
mira rajput - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि मीरा को एलिगेंट कपड़े ही पसंद आते हैं। पिछले दिनों हुए फैशन शो के लिए वो पुनीत बालन का डिजाइन किए हुए मल्टी कलर के फ्लोर लेंथ ड्रेस में नजर आईं थीं। वहीं मीरा को मिनिमम मेकअप करना पसंद है। नेचुरल खूबसूरत स्किन की मालकिन मीरा को चेहरे पर बेस मेकअप के लिए फाउंडेशन लगाना नहीं पसंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें