शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया से दूर रहती हैं। लेकिन उनकी स्टाइल और फैशन सेंस की सभी तारीफ करते हैं। मौका कोई भी हो वो अपने लुक से सबकी तारीफें लूटती हैं। शादी के पहले भले ही वो सिंपल लिविंग में यकीन करती हो लेकिन अब उनकी हर चीज काफी एक्सपेंसिव और खास होती है। दो बच्चों की मां मीरा राजपूत के पास लक्जरी और एक्सपेंसिव चीजों का खास कलेक्शन है। जिसमें पर्स से लेकर ड्रेसेज और कार तक शामिल है। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो खास चीजें।