फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत ने जता दिया स्टाइल के मामले में वो हैं सबसे आगे, पहना ऐसा आउटफिट जो एक नजर में भाए

Sun, 18 Apr 2021 09:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram: @mira.kapoor
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने फैशन सेंस की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल उनको बेहद पसंद है। इस बात का सबूत वो कई बार देती हैं। जिसे अक्सर बीटाउन हसीनाएं भी फॉलो करती हैं। वहीं ब्यूटी और फिटनेस के मामले में भी वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करती हैं। जिसमे उनका नेचुरल रेमिडीज से प्यार जग जाहिर है। हालांकि इस बार मीरा ने किसी भी तरह के घरेलू नुस्खों की बजाय खूबसूरत तस्वीर साझा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
जिसमे उनका स्टाइलिश लुक लड़कियों को पसंद आ रहा है। क्रॉप वेस्ट कोट और पैंट के साथ मीरा पोज दे रही हैं। हाई वेस्ट ट्राउजर संग वी नेकलाइन और फ्रंट ओपनिंग वेस्टकोट के साथ मीरा तैयार हैं। जिसमे उनकी टोंड मिडरीफ साफ नजर आ रही है। वहीं मीरा ने इस लुक को ट्रांसपैरेंट हील्स के जरिए पूरा किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
दो बच्चों की मां मीरा ने इस क्रॉप वेस्टकोट और ट्राउजर को केवल एक घड़ी के जरिए एक्सेसराइज किया है। वहीं दूसरी तरफ आंखों पर मस्कारे के कोट के अलावा न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ मेकअप को कंप्लीट किया गया है। इसके साथ ही मिसेज कपूर ने कैप्शन में ही ब्रांड का नाम भी जाहिर किया है। 

4 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram- @mira.kapoor
जारा ब्रांड के इस को-आर्ड सेट को कोई भी फैशनेबल लड़की अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती है। दरअसल, जारा का ये आउटफिट कुल मिलाकर 4,980 रुपये है। जिसमे ट्राउजर की कीमत करीब 2,990 रुपये तो वहीं क्रॉप वेस्टकोट की कीमत 1,990 रुपये है। जो बजट में आसानी से फिट हो सकता है। वैसे बता दें कि मीरा हमेशा ही स्टाइलिश और ब्रांडेड कपड़ों को ही तरजीह देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : Instagram
जिसमे उनका ग्लैम और क्लासी लुक एक साथ नजर आता है। पिछले ही दिनों मीरा ने फैंस तो सरप्राईज करते हुए मोनोकोनी में तस्वीर साझा की थी। जिसमे उनकी फिट बॉडी ये बताने के लिए काफी थी कि वो फिटनेस के मामले में कोई समझौता नहीं करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें