फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद राणा दग्गुबाती की पत्नी की तस्वीरें आईं सामने, इस आउटफिट में आईं नजर

Sun, 13 Sep 2020 06:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज - फोटो : Social Media
मिहीका बजाज और राणा दग्गुबाती की शादी ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं इनकी सगाई से लेकर शादी तक की तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हुई थीं। हैदराबाद में हुई शादी में मिहीका का लुक ब्राइड के रूप में काफी एलिगेंट था। गोल्डन और आईवरी कलर के लहंगे में तैयार मिहीका काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनकी एंटिक ज्वैलरी ने भी लोगों का ध्यान खींचा था। अब एक बार फिर मिहीका का तस्वीरे शादी के बाद नजर आईं हैं। शादी के बाद मिहीका सिंपल लुक में ये पहली तस्वीर है। 
विज्ञापन

2 of 5
miheeka bajaj - फोटो : instagram
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिहीका की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में तैयार हैं। मिहीका का सिंपल लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। वहीं मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन  में शामिल ये साड़ी भी बेहद खास है। 
विज्ञापन

3 of 5
miheeka bajaj - फोटो : instagram
मिहीका ने पेस्टल पिंक कलर की चिकनकारी साड़ी चुनी थी। जिस पर डिजाइनर के सिग्नेचर स्टाइल मोटिफ्स और टुले के साथ हैंड एंब्रायडरी थ्रेडवर्क किया गया था। वहीं मिहीका ने इस साड़ी को व्हाइट स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जबकि इस साड़ी को और खास बनाने के लिए वेस्ट पर मैचिंग की बेल्ट के साथ साड़ी को खास लुक दिया गया था। 



 

4 of 5
मिहीका बजाज - फोटो : instagram
साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए एब्रायडरी वाली बेल्ट के साथ मैच किया गया था। वहीं मिनिमम मेकअप और ओपन हेयर डू के साथ मिहीका ने इस लुक को सैंडेलियर ईयररिंग्स और रिंग के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिहीका बजाज - फोटो : instagram
वैसे मिहीका का हर लुक काफी एलिगेंट होता है। सगाई की तस्वीरों में भी वो सिंपल सी यलो कांजीवरम साड़ी पहने नजर आईं थीं। वहीं इस लुक को कंप्लीट करने के लिए गुलाबी चुनरी को मैच किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें