फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ ईशा अंबानी ने लूटी थी लाइमलाइट, प्रिंसेज ड्रेस में पहुंची थीं मेट गाला

Mon, 01 Feb 2021 06:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
फैशन के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस की बराबरी करना मुश्किल है। फिर जब बात दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जैसी हसीन बालाओं की हो तो कोई भी फीका पड़ जाए। लेकिन एक मौका ऐसा भी आया था जब दीपिका और प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस कम पड़ गया और सारी लाइमलाइट ईशा अंबानी लूट ले गई थीं। वैसे तो दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को स्टाइल और ग्लैमर के मामले में टक्कर देना मुश्किल है। लेकिन ईशा अंबानी के ग्रेसफुल लुक ने इन सबको फीका साबित कर दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Met Gala 2019
ये मौका था साल 2019 में मेट गाला इवेंट का। जिसे न्यूयार्क में आयोजित किया गया था। वहीं इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही दीपिका पादुकोण और ईशा अंबानी जैसे भारतीय सितारों को निमंत्रण मिला था। जिसमे ईशा अंबानी शादी के बाद पहली बार शिरकत करने  पहुंची थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
isha ambani
ईशा ने इस खास मौके के लिए डिजाइनर प्रबल गौरांग के कलेक्शन में से था। जो गाला नाइट की थीम के हिसाब से डीप नेक लेवेंडर कलर गाउन था। वैसे पिछले साल से पहले साल 2018 में प्रबल ने दीपिका पादुकोण को स्टाइल किया था। 

4 of 6
isha ambani
इस मौके पर ईशा की इस ड्रेस से जुड़ी कई सारी बातें डिजाइनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। उन्होंने लिखा, इस ड्रेस को तैयार करने में 350 घंटे लगे। गाउन में क्रिस्टल हैंड एम्ब्रॉइडरी और ऑस्ट्रिच फेदर का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
isha ambani
ईशा के इस खूबसूरत गाउन पर फैदर और क्रिस्टल हैंड एम्ब्रॉइडरी का काम हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी। इसके अलावा उन्होंने स्मोकी आइज के साथ शिमरी आईशैडो और ब्रॉन्ज मेकअप किया था, जो उनके लुक को दमदार बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha ambani
अपने इस प्रिंसेस लुक के साथ एक्सेसरी में ईशा ने डायमंड ईयररिंग्स, रिंग्स और ड्रॉप ईयरिंग्स कैरी किए। हेयरस्टाइल में उन्होंने लूज कर्ल कर बालों को खुला कर एक साइड किया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें