फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Mehndi Function Outfit: मेहंदी के फंक्शन में मचानी है धूम तो ऐसे आउटफिट पहनें

Tue, 14 Jan 2025 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 अगर आप मेहंदी फंक्शन में धूम मचाना चाहती हैं, तो आपको अपने आउटफिट में स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ शानदार आउटफिट्स के सुझाव दिए गए हैं:
विज्ञापन
1 of 7
मेहंदी के फंक्शन में मचानी है धूम तो ऐसे आउटफिट पहनें - फोटो : instagram
Trendy Mehndi Function Outfit: शादी का दिन न सिर्फ दूल्हा-दुल्हनों बल्कि उनके घरवालों, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी बेहद खास होता है। यही वजह है कि इस दिन के लिए हर कोई महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देता है।

होने वाले दूल्हे को अपने लुक को लेकर ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, लेकिन दुल्हनों के लिए शादी से पहले भी कई ऐसी रस्में होती हैं, जिसमें उनका सबसे खूबसूरत लगना जरूरी होता है। इसके साथ-साथ इन रस्मों में घर की महिलाओं का भी बड़ा योगदान होता है, ऐसे में वो भी अपना लुक खास ही रखना चाहती हैं।

यदि आपके घर में भी शादी है और आप शादी से पहले होने वाली मेहंदी की रस्म के लिए तैयार होना चाहती हैं तो यहां हम आपको आउटफिट के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। इनको विकल्पों को देखकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
शरारा सेट्स - फोटो : instagram
शरारा सेट्स

मेहंदी के कार्यक्रम में ऐसे कपड़े ही पहनें, जो आरामदायक हों। इन कपड़ों में शरारा सूट एक परफेक्ट विकल्प है। आजकल ब्राइट कलर्स में शरारा और शॉर्ट कुर्ता ट्रेंड में हैं। मिरर वर्क या गोटा पट्टी डिटेलिंग इसे और खास बनाती है। इसके साथ झुमके, मांगटीका और फ्लोरल गजरा कैरी करें।
विज्ञापन

3 of 7
फ्लोरल लहंगा - फोटो : instagram
फ्लोरल लहंगा

यदि आपका मन लहंगा पहनने का है तो हल्के और फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगे मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। यह आपको मॉडर्न और पारंपरिक लुक का मिश्रण देगा। कुछ हटकर कैरी करना है तो हरे रंग की जगह पेस्टल शेड्स जैसे मिंट ग्रीन, बेबी पिंक या लैवेंडर रंगों का चयन करें। इसे फ्लोरल ज्वेलरी के साथ पहनें। 

4 of 7
धोती पैंट और केप स्टाइल टॉप - फोटो : instagram
धोती पैंट और केप स्टाइल टॉप

यह एक फ्यूजन लुक है जो स्टाइलिश और आरामदायक दोनों होता है। केप स्टाइल टॉप इसे यूनिक टच देता है। इस तरह का आउटफिट आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। ऐसे आउटफिट को ओवरसाइज झुमकों के साथ कंप्लीट करें। इसके अलावा आप इसके साथ बालों को कर्ल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
अनारकली कुर्ता विद स्कर्ट - फोटो : instagram
अनारकली कुर्ता विद स्कर्ट

अनारकली कुर्ता को स्कर्ट या पलाज़ो के साथ पहनें। गोटा पट्टी वर्क वाले अनारकली कुर्ते मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। इसके लिए ग्रीन, येलो और रेड का कॉम्बिनेशन बढ़िया लगेगा। इस आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल चूड़ीदार कंगन और मीनाकारी झुमके कैरी करें। 
विज्ञापन

6 of 7
को-ऑर्ड सेट्स - फोटो : instagram
 को-ऑर्ड सेट्स 

 हल्के, रंगीन और फंकी को-ऑर्ड सेट्स आपको मॉडर्न और कंफर्टेबल लुक देंगे। को-ऑर्ड सेट कैरी कर रही हैं तो हरे रंग की जगह ब्लश पिंक, सनशाइन येलो, या कोरल रंग का चयन करें। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कमाल की लगेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिरर वर्क आउटफिट्स - फोटो : instagram
मिरर वर्क आउटफिट्स

मिरर वर्क वाला लहंगा, कुर्ता या शरारा सेट मेहंदी की चटकीली थीम के लिए बेहतरीन है। इसके लिए आप रेड और ग्रीन का ट्रेडिशनल टच या येलो और ब्लू का कॉन्ट्रास्ट वाले आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पारंपरिक जूतियां और फ्लोरल गजरा लगाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें