फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami: नागपंचमी पर लगाएं हाथों में ये आकर्षक और सरल डिजाइन की मेहंदी

Sat, 30 Jul 2022 04:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mehandi - फोटो : amar ujala
सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का त्योहार बनाया जाता है। इस त्योहार को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरीके से मनाया जाता है। हालांकि नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा का विधान हर जगह है। सावन के महीने में भोले बाबा की पूजा के साथ ही श्रंगार का भी खास महत्व होता है। नागपंचमी के मौके पर आप भी चाहें तो मेहंदी की इन खास और आकर्षक डिजाइन को हाथों पर सजा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
mehandi design
सावन के महीने में महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। सुहागिन के साथ ही अविवाहित लड़कियों को भी मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। तो नागपंचमी के त्योहार पर सारे श्रंगार के साथ आप चाहें तो इन डिजाइन को चुन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mehandi design
नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती हैं। मंदिरों से लेकर घरों में लोग दूध और खील नाग को चढ़ाते हैं। साथ ही अपनी मनचाही इच्छा पूर्ति के लिए विशेष पूजा-अर्चना भी करते हैं। 

 

4 of 5
mehandi design - फोटो : instagram
नागपंचमी के साथ ही महिलाएं पूरे सावन में मेहंदी को हाथों पर रचाती हैं। अगर आप कुछ नई डिजाइन को हाथों पर सजाना चाहती हैं तो एक पैटर्न वाली इस डिजाइन को हाथो पर सजाएं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mehandi - फोटो : instagram
अगर आप केवल हाथों के पिछले हिस्से पर ही मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। इसे आप आसानी से और फटाफट हाथों पर बना सकती हैं। खासतौर पर वो महिलाएं जिनके पास समय की कमी होती है और वो बाहर जाकर मेहंदी नहीं लगवा सकती हैं। वो इस तरह की डिजाइन को चुन सकती हैं। ये मिनटों में हाथों पर लग जाएंगी और किसी खास प्रैक्टिस की भी जरूरत नहीं होगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें