सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का त्योहार बनाया जाता है। इस त्योहार को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग तरीके से मनाया जाता है। हालांकि नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा का विधान हर जगह है। सावन के महीने में भोले बाबा की पूजा के साथ ही श्रंगार का भी खास महत्व होता है। नागपंचमी के मौके पर आप भी चाहें तो मेहंदी की इन खास और आकर्षक डिजाइन को हाथों पर सजा सकती हैं।