80 और 90 के दशक में फिल्मी परदे पर राज करने वाली 56 वर्षीय मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्मदिन है। एक जमाने में मीनाक्षी सभी के दिलों की धड़कन थीं। 1983 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में कीं और कई अवॉर्ड जीते। लोग ना सिर्फ मीनाक्षी की खूबसूरती के दिवाने थे बल्कि जिस तरह से एक्टिंग के दौरान वो हाव-भाव देती थीं वो सभी के दिलों को मोह लेता था। मीनाक्षी उस दौर की अभिनेत्रियों में से एक हैं जब फैशन इंडस्ट्री में भी नए बदलाव आना शुरू हो गए थे। मीनाक्षी ने भी बदलते फैशन के दौर में कुछ ऐसे सिग्नेचर स्टाइल दिए जो उस दौर की पहचान बन गए।
विज्ञापन
2 of 5
80 के दशक में पफी हेयरस्टाइल की महिलाएं दीवानी थीं। इसके साथ हाफ स्लीव्स टॉप और कुर्ते भी काफी चलन में थे। लाइट कर्ल्स और कपड़ों के साथ मैचिंग इयररिंग में मीनाक्षी उस समय नया ट्रेंड सेट कर रही थीं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : instagram
जमाना कोई भी हो महिलाएं हमेशा बिंदी की फैन रही हैं। वो अलग बात है कि बिंदी के साइज के ट्रेंड बदलता रहता है लेकिन एक्सेसरीज में इस्तेमाल की जाने वाली बिंदी को हर महिला ने अपने स्टाइल से इस्तेमाल किया है। 90 के दशक में एक समय ऐसा भी था साड़ी और सूट के साथ लंबे बालों की दो चोटी की जाती थी और बड़ी सी गोल बिंदी लगाकर मीनाक्षी ने ये ट्रेंड भी सेट किया।
4 of 5
- फोटो : instagram
शादी करने और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद मीनाक्षी अब यूएस में रह रही हैं और वहां डांस सिखाती हैं और उनका खुद का एक डांस इंस्टीट्यूट भी है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हुए उन्हें तकरीबन 23 साल हो गए हैं।
ये मीनाक्षी शेषाद्रि के जबरदस्त एक्टिंग का ही जलवा था कि वो 'दामिनी' जैसा दमदार रोल कर पाईं और 'हीरो', 'घायल' और 'घातक' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जो सिनेमा और उनके खुद के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं।