फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maternity Outfits: गर्भावस्था में दिखना है स्टाइलिश तो लें इशिता दत्ता से टिप्स

Thu, 20 Jul 2023 01:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के प्रेगनेंसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी कूल और स्टाइलिश दिख सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Maternity Outfits - फोटो : instagram
Maternity Outfits: हर महिला ये चाहती है कि वो अपने जीवन के हर पल-हर दिन खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो अपनी स्किन केयर से लेकर अपने आउटफिट तक पर खास ध्यान देती हैं पर, परेशानी उस वक्त सामने आती है, जब कोई महिला मां बनती है। गर्भावस्था के समय में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसमें सबसे अहम है उनके बेबी बंप का दिखना। जैसे-जैसे डिलीवरी का समय पास आता है, पेट का साइज बढ़ता जाता है। इस वजह से महिलाओं के पास ढीले कपड़े पहनने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता।

गर्भावस्था के आखिरी समय में तो महिलाएं कहीं जाने से भी कतराने लगती हैं क्योंकि उन्हें ये समझ नहीं आता कि वो कैसे कपड़े पहनें, जिसे पहनकर स्टाइलिश दिखें। अगर आप या आपके घर में कोई ऐसा है जो प्रेगनेंट है तो ये लेख उसके लिए है। दरअसल, आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के प्रेगनेंसी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप भी कूल और स्टाइलिश दिख सकती हैं। हम बात कर रहें हैं इशिता दत्ता  की, जो गर्भावस्था के दौरान भी अपने फैशन से लोगों का दिल जीत रहीं हैं। इशिता दत्ता ने बीती रात ही बेटे को जन्म दिया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Maternity Outfits - फोटो : instagram
ग्रीन मैक्सी ड्रेस

इस तरह की मैक्सी ड्रेस आप उस वक्त कैरी कर सकती हैं, जब आप कहीं बाहर जा रहीं हो। लाइट रंग होने की वजह से इसे पहनकर आप गर्मी में परेशान होने से बच जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Maternity Outfits - फोटो : instagram
बेस्ट होता है ऐसा मल्टीकलर काफ्तान

अगर आप चाहें तो इस तरह का मल्टीकलर काफ्तान कैरी कर सकती हैं। इसे पहन कर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें। 

4 of 6
Maternity Outfits - फोटो : instagram
फ्लोरल प्रिंट है एवरग्रीन

इस तरह का फ्लोरल प्रिंट तो वैसे भी एवरग्रीन होता है। ये ड्रेस आपके लिए काफी आरामदायक रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Maternity Outfits - फोटो : instagram
स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस

इस तरह की स्लीवलेस बॉडीकॉन ड्रेस दिन की आउटिंग के लिए बेस्ट है। अगर आप गर्भावस्था में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इस तरह की ड्रेस पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maternity Outfits - फोटो : instagram
ट्राई करें ऐसी शिमर ड्रेस

रात की पार्टी में आप इस तरह की शिमर ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ कानों में ईयररिंग जरूर डालें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें