मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के जाने-माने डिजाइनर हैं। 5 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे मनीष मल्होत्रा ने घर में छोटी सी पार्टी रखी। जिसकी कुछ झलक एक्ट्रेस रवीना टंडन ने दिखाई। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में रवीना टंडन तो काफी कैजुअल लुक में दिख रही हैं। लेकिन रेखा पूरा सजधज कर पार्टी में पहुंची। और उनका खूबसूरत लुक सबको फीका करने के लिए काफी दिख रहा था।