फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के एक दिन पहले मंदिरा ने साझा की थी ये बोल्ड तस्वीर

Wed, 30 Jun 2021 01:48 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mandira Bedi - फोटो : social media

मंदिरा बेदी के लिए यह समय बहुत ही मुश्किल भरा है क्योंकि आज ही उन्होंने अपने पति को खोया है। उनके पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। कल ही इंस्टाग्राम पर मंदिरा ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर साझा की थी, जिसमें वे बहुत ही शानदार लग रही थीं तब शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। मंदिरा अदाकारा हैं और अक्सर अपने लुक्स और बोल्डनेस से भी प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। मंदिरा के पति राज कौशल फिल्म निर्माता रह चुके हैं। मंदिरा फैशन के मामले में हमेशा खुद के अनुसार ही रही हैं। उन्होंने वैसे ही आउटफिट्स पहने, वैसा ही हेयरकट रखा जैसा वे हमेशा से चाहती थीं। यही वजह है कि बॉलीवुड में उनकी अपनी अलग पहचान है और कई सारी लड़कियां उनका अनुसरण करती हैं। मंदिरा 50 वर्ष की होने आई हैं लेकिन उन्होंने कभी भी उनकी फिटनेस से समझौता नहीं किया है, यह उनकी तस्वीरों में साफ झलकता है। अगली स्लाइड्स से देखिए मंदिरा की पति की मौत से एक दिन पहले डाली गई ये तस्वीर।  

 
विज्ञापन

2 of 5
मंदिरा बेदी तस्वीर - फोटो : instagram

ऐसा है लुक 
मंदिरा इस तस्वीर में एकदम क्लासी नजर आ रही हैं और इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। मंदिरा ने इस लुक में काले रंग का टॉप पहना है जिसमें कि आगे डोरियां दी हुई हैं और उन्होंने इस पर प्रिंटेड स्कार्फ डाला हुआ है। 

विज्ञापन

3 of 5
Mandira Bedi

चेहरे पर दिख रहा है एटीट्यूड
मंदिरा लंबे समय तक मॉडलिंग कर चुकी हैं इसलिए वे जानती हैं कि किस तरह से पोज देना है और भाव-भंगिमाएं कितनी सटीक होना चाहिए इसलिए वे इस तस्वीर में कैमरे में देखते हुए पोज कर रही हैं और उनकी आंखों में अलग ही आत्मविश्वास नजर आ रहा है। 

4 of 5
mandira bedi - फोटो : instagram

शॉर्ट हेयरकट है परफेक्ट
मंदिरा ने पिछले लंबे समय से शॉर्ट हेयरकट लिया हुआ है। उनके पतले चेहरे पर यह सूट भी खूब करता है। बालों को आगे की तरफ फोरहेड पर निकाल रखा है। कुछ बाल हाइलाईट भी कर रखे हैं। आंखों में काजल और आई लाईनर का प्रयोग किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mandira bedi - फोटो : instagram

फैंस को कहा था सुप्रभात
मंदिरा ने इस तस्वीर के साथ मॉर्निंग कैप्शन डाला हुआ है और साथ में ‘मैक टूडे काउंट’ भी लिखा है। इस वक्त शायद मंदिरा को भी अंदाजा नहीं होगा कि उनपर किस तरह की विपत्ति आने वाली है। पति के अंतिम संस्कार के दौरान वे खुद को संभाल नहीं पाईं और दोस्त के कंधे पर सिर रखकर खूब रोईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें