अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक से सुर्खियां बटोरने वाली बर्थडे गर्ल मंदिरा बेदी आज 45 साल की हो गई हैं। खास बात यह है कि मंदिरा अक्सर मीडिया में किसी न किसी विवाद के चलते हमेशा ही ट्रोलर्स के निशाने पर बनी रहती हैं। आइए आज इस खास मौके पर देखते हैं मंदिरा के वो बेहद खास हॉट अंदाज। जिसे देखते ही आप भी कह उठेंगे 'Wow'।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
mandira bedi
टीवी से लेकर फिल्मों तक मंदिरा बेदी ने हर किरदार को जबरदस्त तरीके से निभाया है। सीरियल 'शांति' में मंदिरा अपने नॉन ग्लैमरस अवतार में नजर आई थीं, एक ऐसी लड़की जो पहनावे से मॉडर्न नहीं थी, लेकिन इरादों से बेहद चट्टान थीं।
विज्ञापन
3 of 5
mandira bedi
मंदिरा इन दिनों गोवा में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर बिकिनी में फोटो शेयर की जिसके बाद वह एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गईं।
4 of 5
Mandira Bedi
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का नाता हमेशा ही विवादों से जुड़ा रहा है। टीवी की दुनिया से लेकर क्रिकेट सीरीज होस्ट करने तक मंदिरा ने हर रोल को बड़ी ही खूबसूरती से निभाया। 24 साल के सफर में मंदिरा ने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई बल्कि अपनी फिटनेस और बेबाक बयानों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई।
कुछ समय पहले मंदिरा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि वह अपने बेटे के लिए एक बोटी को गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने जलंधर के अनाथालय में कागजी कार्रवाई शुरू की थी लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं हो पाया था।