फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा से लेकर नोरा फतेही तक ने पहने ऐसे कपड़े, याद आया महारानियों का फैशन

Tue, 08 Dec 2020 09:37 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
बीटाउन की हसीनाएं हमेशा ही ट्रेंडसेटर रही हैं। फैशन को फॉलो करने के मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं होता। फिर वो चाहे स्टाइलिश ड्रेस का मामला हो या फिर ब्रांडेड जूते-चप्पल का हर बार इनका फैशन हाई-प्वाइंट पर होता है। वैसे पिछले दिनों त्योहारों के सीजन में इन हसीनाओं के ट्रेडिशनल लुक जमकर नजर आएं। ये बला की खूबसूरत हसीनाएं ग्लैमरस और बोल्ड कपड़ों को छोड़कर लहंगे से लेकर साड़ी और कुर्ते पहने नजर आईं। आगे की स्लाइड में देखिए बीटाउन हसीनाओं के ऐसे ही खूबसूरत लुक।
विज्ञापन

2 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा तो वैसे भी स्टाइल क्वीन हैं। बोल्ड से बोल्ड कपड़ों को भी वो इतने आत्मविश्वास के साथ पहनती हैं। देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं। वहीं उनकी परफेक्ट फिगर और एटीट्यूड इसमें चार चांद लगाते हैं। लेकिन मलाइका भी पिछले दिनों ट्रेडिशनल के मोह से बच नहीं सकीं। तभी तो डांस रिएलिटी शो के मंच पर जब वो जज बनकर पहुंची थीं तो उनकी खूबसूरती देखने वाली थी। क्लासिक डिजाइनर से प्रेरित उनकी साड़ी जबरदस्त लग रही थी। जिसे डिजाइनर तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया था। हैंडमेड कढाई के साथ स्वारोस्की, पन्ना  और मोती वाली जड़ावट बनाई गई थी। जिसे एक्ट्रेस ने गोल्ड और सिल्वर कशीदाकारी हैंडमेड कढ़ाई वाली लेपल जैकेट के साथ पेयर किया था। इस लुक को मैच करने के लिए मलाइका ने भारी-भरकम सिल्वर ज्वैलरी और माथपट्टी पहन रखा था। 
विज्ञापन

3 of 4
nora fatehi - फोटो : instagram
नोरा फतेही 
नोरा फतेही का नाम आते ही ग्लैमरस लुक याद आता है। लेकिन नोरा ने साड़ी के साथ डांस और ग्लैमर दिखा फैंस का दिल चुरा लिया था। पिछले दिनों नोरा गोल्डन कलर की झिलमिलाती साड़ी पहने दिखीं। जिसके साथ स्पैगेटी डीप कट ब्लाउज के साथ दिखीं। वहीं नोरा ने इस खूबसूरत साड़ी को बेहद चौड़े ग्रीन रंग के सरलता हार के साथ पेयर किया था।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना रानौत
कंगना रानौत पिछले दिनों अपने भाई अक्षत की शादी की तैयारियों में जमकर मस्ती करती नजर आईं थीं। वहीं उनका शादी के लिए तैयार महारानी लुक भी काफी इंप्रेसिव था। नीले और पर्पल रंग के लहंगे पर लहरिया डिजाइन उकेरी गई थी। वही नीचे की ओर चौड़े गोल्डन बॉर्डर को लगाया गया था। जिसके साथ कशीदाकारी बेल्ट को भी जोड़ा गया था। इस कस्टममेड लहंगे के साथ कंगना ने जड़ाऊ हार और मैचिंग की ज्वैलरी पहन रखी थी। वहीं मांगटीका उनके लुक किसी महारानी से कम नहीं दिखा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें