फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्ट: खाना बनाकर वक्त बिता रहीं ये हसीना, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं इस लिस्ट में

Thu, 26 Mar 2020 06:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
छोटा पर्दा हो बड़ा, इनमें काम करने वाली सारी हीरोइनें अपने खानपान का बहुत ख्याल रखती हैं। लेकिन शायद ही कभी ऐसा मौका मिलता हो कि रसोई में जाकर ये खुद खाना बनाएं। लेकिन कोरोना के कहर के बीच ये भी मुमकिन हो गया है। पूरी दुनिया में फैली इस महामारी के डर से सारे सितारे भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। लेकिन अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका छोड़ते नहीं नजर आ रहें हैं। तभी तो कसरत से लेकर खाना बनाने तक हर अंदाज की जानकारी ये सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहें हैं। किचन में खाना बनाने से लेकर झाड़ू लगाने तक ये खूबसूरत हसीनाएं घर के कामों में व्यस्त हैं क्योंकि इनकी काम करने वाली भी छुट्टियों पर हैं। तो चलिए देखें कटरीना कैफ से लेकर मलाइका अरोड़ा तक घर बैठे क्या कर रही हैं।



 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Social Media
कटरीना कैफ बेहद व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन सेल्फ क्वारेंटीन होने के बीच ये अलग-अलग वीडियो शेयर कर फैंस को बता रही हैं कि इस समय वो क्या कर रही हैं। तभी आज शेयर किए वीडियो में वो घर में झाड़ू लगाते दिख रही हैं। वहीं दूसरे ही पल वो झाड़ू के साथ क्रिकेट खेलने लगती है। कटरीना का ये खूबसूरत अवतार फैंस को दीवाना करने के लिए काफी है।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं हमेशा ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली मलाइका किचन में खाना बनाते नजर आ रही हैं। मालाबार वेजी स्ट्यू बनाते हुए मलाइका गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि आई लव कुकिंग। लेकिन समय की कमी के चलते वो कभी खाना बना नहीं पाती लेकिन अब जब मुझे मौका मिला है तो मैं अपने परिवार के लिए खाना बना रही हूं।



 

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय का खूबसूरत लुक तो सभी ने कई बार देखा होगा। लेकिन मौनी घर में कुकिंग करते नजर आ रही हैं। मौनी अपने घर में वेज टॉपिंग वाला पिज्जा बनाते दिख रही हैं। जिसमें उन्होंने ढेर सारा चीज भी डाला है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तस्वीरों में मौनी अपने घर के बगीचे से लाल-लाल टमाटर तोड़ती नजर आ रही हैं। मौनी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें