मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल से हमेशा फैंस को दीवाना बनाती हैं। मौका कोई भी लेकिन उनका फैशन सेंस हमेशा कमाल का होता है। इसके साथ ही मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी तारीफें पाती हैं। क्योंकि वो इस उम्र में भी काफी ज्यादा फिट रहती हैं। लगातार घर पर समय बिताने के बाद मलाइका एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। अपने पेट को सैर कराने निकली मलाइका ने अपने फैशन से फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।