फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा निकलीं बेटे के साथ घर से बाहर, कपड़ों ने बटोर ली सुर्खियां

Mon, 24 May 2021 04:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा सुर्खियां बटोरने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। बेटे अरहान खान के साथ घर से बाहर निकलते ही उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। मां से मिलने उनके घर पहुंची मलाइका ने हरे रंग की मैक्सी ड्रेस पहन रखी थी। जिसमे उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
बेटे अरहान खान के साथ मलाइका अरोड़ा मां से मिलने उनके घर पहुंची थीं। इस दौरान वो कैमरे में कैद हो गईं। जिसमे उनका बोल्ड एंड कंफी लुक काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, हमेशा ही सिजलिंग कपड़ों के नजर आने वाली मलाइका ने ऑलिव ग्रीन कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी थी। जिसकी बैकलेस डिजाइन और प्लजिंग नेकलाइन काफी बोल्ड थी। वहीं मलाइका ने इस ड्रेस के साथ काले रंग की ब्रा मैच की थी। जिसकी बैक स्ट्राईप नजर आ रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
वहीं चेहरे पर मास्क लगाए और नो मेकअप लुक में मलाइका ने मेसी हाई बन बना रखा था। मलाइका का इतना बोल्ड और कूल लुक देख जहां उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स को एक बार फिर मौका मिल गया है भद्दे कमेंट्स करने का। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social media
हालांकि ये बात अलग है कि मलाइका के ऊपर इन ट्रोलर्स की बातों का जरा भी असर नहीं पड़ता और वो अक्सर ही अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक के साथ नजर आ जाती हैं। वैसे तो लॉकडाउन के दौरान वो लगातार अपने कुत्ते कैस्पर को घुमाने निकलती हैं और कैमरे में कैद हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
लेकिन पिछले दिनों जब वो नीले रंग की क्यूट सी फ्रॉक पहन कर निकली थीं तो उनका ये लुक जमकर वायरल हुआ था। स्पैगेटी स्ट्राईप और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ मलाइका का अंदाज काफी स्टाइलिश था। साथ ही फैशन के मामले में भी जबरदस्त दिख रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें