फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीली साड़ी पहन मलाइका अरोड़ा ने किया बंगाली डांस, कमर की लचक पर वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 12 May 2021 04:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram vedio
मलाइका अरोड़ा एक बार फिर दर्शकों का दिल धड़काने के लिए तैयार हैं। डांस रिएलिटी शो के मंच पर कमर मटकाते ही उनका वीडियो वायरल हो गया है। डांस रिएलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहीं मलाइका ने बंगाली डांस धनुची पर कमर हिलाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ उनका साड़ी वाला लुक हमारा ध्यान खींचने में कामयाब हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram vedio
डांस रिएलिटी शो में जज बनीं मलाइका अरोड़ा ने नीले रंग की शिमरी सितारों से जड़ी साड़ी पहन रखी है। जिसमे उनकी कमर की लचक साफ नजर आ रही है। मनीष मल्होत्रा के खास सिकुइन वर्क वाली इस साड़ी के साथ मलाइका ने स्लीवलेस ब्लाउज का चुनाव किया है। जिसकी बैकलेस डिजाइन इसे ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram vedio
वहीं बात करें मेकअप की तो इस शिमरी साड़ी के साथ मलाइका का मेकअप भी काफी खास था। डार्क रेड लिपस्टिक के साथ कोहल आईज और लाइव वेवी हेयर उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो माला ने कुंदन का नेकपीस सिंगल लेयर वाला इस खास साड़ी के साथ चुना था। 

4 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा और अनुराग बसु का ये डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो हाथ में मिट्टी का बर्तन लिए डांस कर रही हैं।. इस बंगाली डांस को धुनुची कहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि इन दिनों मनीष मल्होत्रा की सिकुइन साड़ी बीटाउन एक्ट्रेस की पसंदीदा बनी हुई है। माधुरी दीक्षित भी सिल्वर रंग की साड़ी पहने रेडी हैं। जिसमे उनका लुक क्लासी और एलिगेंट दिख रहा है। माधुरी ने इस साड़ी को अपने खास अंदाज में पहना है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर साझा की है। वहीं दूसरी तरफ मलाइका ने नीले रंग की सितारों वाली साड़ी को चुना। तो अब इनके लुक्स देख आप खुद ही तय करिए कि किसका लुक जबरदस्त है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें