फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora Bold Look: 10 तस्वीरों में देखें मलाइका का सुपर बोल्ड लुक, इन आउटफिट से किया फैंस को इंप्रेस

Sat, 19 Feb 2022 02:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। इनमें से एक मलाइका अरोड़ा है। अपनी उम्र से हटकर मलाइका का लुक और फिगर दोनों ही उन्हें हमेशा फिट और फैशनेबल दिखाता है। मलाइका की बॉडी जितनी फिट है, उनका स्टाइल उतना ही अप टू डेट है। जिम वियर हो, या वेस्टर्न ड्रेस व गाउन हो, मलाइका के ट्रेंडी लुक पर हर किसी की नजर रहती है। मलाइका का फैशन सेंस उनके स्टाइल को बढ़ाता तो है ही साथ ही उनकी उम्र का पता तक नहीं चलने देता। मलाइका का हर लुक फैंस को इंप्रेस करता है। मलाइका अरोड़ा गाउन या ड्रेसेज को कैरी करते कमाल का लुक और एटीट्यूड देतीं हैं। अगर वेस्टर्न आउटफिट कलेक्शन शानदार है। शिमर ड्रेस से लेकर पैंट सूट तक कई मौकों पर मलाइका को अपने फिगर और खूबसूरत बाॅडी को फ्लाॅन्ट करते देखा गया। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम से ली गईं उनकी बोल्ड लुक की तस्वीरों का कलेक्शन यहां दिया जा रहा है। अगली स्लाइड्स में देखिए मलाइका अरोड़ा के सुपर बोल्ड लुक की 10 तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में ब्लू शिमरी गाउन पहन कर फोटोशूट कराया है। स्लिट गाउन के साथ मलाइका ने डायमंड इयररिंग्स, खुले बाल और रेड शेड की मैट लिपस्टिक अप्लाई करके अपने लुक को पूरा किया है।
विज्ञापन

3 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
इसके पहले मलाइका मैटेलिक सिल्वर ड्रेस में नजर आईं थीं। घुटनों से कुछ नीचे तक उनकी ये ड्रेस फ्रंट स्लिट स्टाइल में है। ऑफ शोल्डर टाइट ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। मलाइका ने ड्रेस की मैचिंग के सिल्वर हाई हील्स और सिल्वर मेकअप किया हुआ है। 

4 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका ने काले रंग की ट्रांसलूसेंट शिमरी ड्रेस कैरी की है। इस ब्लैक ड्रेस में मलाइका बहुत ज्यादा ग्लैमरस दिख रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
तस्वीर में देख सकते हैं कि मलाइका ने डार्क पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी है। इस पर्पल ऑफ शोल्डर टॉप और मैचिंग बॉटम में मलाइका की बोल्डनेस नजर आ रही है। 
विज्ञापन

6 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा इपनी हर ड्रेस से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। यहां एक्ट्रेस ने थाई-हाई स्लिट ब्लू लेदर ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस के साथ उन्होने ब्रेडेड हेयरस्टाइल बनाई हुई है।  
विज्ञापन

7 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा की बोल्डनेस को दिखाती इस तस्वीर में फैशन क्वीव को गोल्डन रंग के गाउन में देखा जा सकता है। लंबी टांगों को फ्लाॅन्ट करते मलाइका कामुक पोज दे रही हैं।

8 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
यहां मलाइका ने एमरॉल्ड ग्रीन पेंट सूट कैरी किया है, जिसमें ग्रीन कलर के लॉन्ग ब्लेजर के साथ हाई वेस्टेड-पेंट्स को पेयर किया है। एक्ट्रेस के ब्लेजर में बड़ी पॉकेट्स और चंकी ब्लैक बटन्स एड हैं। 

9 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : instagram/malaikaarora
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि मलाइका ने शिमरी स्ट्रैपी ब्रालेट के साथ ग्रीन सिल्क स्लिट स्कर्ट पहन रखी है। एथनिक लुक के लिए उन्होंने मैचिंग दुपट्टा पेयर किया है। 
विज्ञापन

10 of 10
मलाइका अरोड़ा बोल्ड लुक - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
यहां मलाइका ने रोज गोल्ड बाॅडी हगिंग गाउन को कैरी कर रखा है। फ्लोर लेंथ गाउन के साथ मलाइका ने डायमंड ज्वेलरी कैरी कर रखी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें