मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के बाद से डांस रियलिटी शो की शूटिंग में बिजी हो गई हैं। इसके साथ ही वो फैंस को एक के बाद एक अपने ग्लैमरस लुक से भी हैरान कर रही हैं। पहले दिन की शूटिंग से लेकर अबतक हर बार मलाइका का लुक दिल चुराने वाला नजर आया। फिर वो उनकी मैटेलिक एक्स्ट्रा शार्ट ड्रेस हो या फिर ग्रीन रफल ड्रेस। इस बार मलाइका की बॉडी हगिंग ड्रेस ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।