फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: दिखना है कियारा आडवाणी की तरह खूबसूरत तो ऐसे करें मेकअप, जानें आसान स्टेप्स

Sun, 07 Jan 2024 09:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप कियारा आडवाणी की तरह ही खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो हम आपको मेकअप के कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Makeup Tips - फोटो : सोशल मीडिया
Makeup Tips: 2023 साल कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। अगर इस बीते हुए साल की बात करें तो इस साल के गूगल सर्च में कियारा आडवाणी का नाम सबसे अव्वल रहा। दरअसल, इस पूरी साल एक्ट्रेस कियारा को लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। हर कोई कियारा के बारे में सब कुछ जानना चाहता है। कियारा आडवाणी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद ही कम समय में लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। उनके स्टाइल के साथ-साथ उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल है।

कियारा बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं, वहीं जब वो मेकअप कर लेती हैं, तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। ऐसे में आजकल की युवा लड़कियां कियारा की तरह मेकअप करना चाहती हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको मेकअप करने का सही और आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप भी उन्हीं की तरह खूबसूरत दिख सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
Makeup Tips - फोटो : istock
सबसे पहले लगाएं मॉइस्चराइजर 

अगर आप कियारा आडवाणी की ही तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करें। इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को सही तरह से साफ कर लें। जब आप मॉइस्चराइजर को चेहरे पर लगा लेंगी और इसके ऊपर से मेकअप करेंगी तो मेकअप में क्रेक नहीं आएगा। अगर आप बिना मॉइस्चराइजर के मेकअप करेंगी तो आपकी त्वचा काफी पैची हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Makeup Tips

अब लगाएं प्राइमर

फाउंडेशन से पहले प्राइमर जरूर लगाएं। ये आपकी त्वचा के पोर्स को कवर करता है, जिससे फाउंडेशन अच्छी तरह से त्वचा पर सेट हो जाता है। इसी की वजह से मेकअप काफी लंबे समय तक टिका रहता है। 

4 of 6
Makeup Tips - फोटो : iStock

फाउंडेशन

फाउंडेशन खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये आपके स्किन टोन से मैच करता हुआ होना चाहिए। अगर ये स्किन से मैच नहीं करेगा तो इससे आपका मेकअप अजीब दिख सकता है। ऐसे में कियारा की तरह दिखने के लिए अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही फाउंडेशन खरीदें और उसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
Makeup Tips - फोटो : istock
अब लगाएं कंसीलर

चेहरे पर पिंपल्स के दाग होना बेहद आम बात है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा मात्रा में ना हो। अगर आप ज्यादा मात्रा में कंसीलर लगाएंगे तो इससे मेकअप खराब दिख सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Makeup Tips - फोटो : pixabay

अब लगाएं सेटिंग पाउडर

इस पूरे मेकअप के बाद सबसे आखिर में सेटिंग पाउडर लगाएं। इसी से चेहरे का अतिरिक्त तेल को कंट्रोल किया जा सकता है। सेटिंग पाउडर की मदद से ही कंसीलर भी सही से सेट हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें