फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Tips: डबल चिन बिगाड़ देता है लुक तो मेकअप के ये ट्रिक्स आएंगे काम

Fri, 29 Jul 2022 03:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
double chin face - फोटो : istock
इन दिनों परफेक्ट जॉ लाइन का काफी ट्रेड है। जिसे बीटाउन एक्ट्रेस काफी फॉलो करती हैं। ऐसे में हर साधारण लड़की सोचती है कि उसका चेहरा भी बिल्कुल परफेक्ट दिखे। लेकिन हर किसी के साथ ऐसा होना मुमकिन नही है। अगर आपके चेहरे पर डबल चिन दिखती है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं। बस कुछ मेकअप ट्रिक की मदद से डबल चिन को छुपाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
makeup product - फोटो : pixa
दरअसल, बहुत सारी लड़कियां स्लिम तो होती है। लेकिन चेहरे पर उनके डबल चिन दिखती है। जिसकी वजह से पूरा लुक खराब दिखता है। लेकिन सही मेकअप से इसे छिपाया जा सकता है। तो चलिए जानें उन मेकअप ट्रिक्स को जो डबल चिन छिपाने में मदद करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 7
makeup - फोटो : istock
डबल चिन को छिपाना है तो सही तरीके से कॉन्टूर करना जरूरी है। कॉन्टूर करते समय चिन के ठीक नीचे कॉन्टूर करें। इसके लिए चिन की नीचे ट्राएंगल शेप बनाए और नीचे की तरफ उसे ब्लेड करें। ब्लेंड करने के लिए स्किन से डार्कर शेड का ही इस्तेमाल करें। 

4 of 7
bronzer - फोटो : iStock
ब्रान्जर हो कौन सा
अगर डबल चिन छिपाने की बात है कॉन्टूरिंग करनी होगी। इसके लिए ब्रॉन्जर का इस्तेमाल किया जाता है। आप पाउडर की बजाय क्रीमी ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करें। ये आसानी से ब्लेंड होगा और अच्छा रिजल्ट देगा। साथ ही मैट लुक वाला ब्रॉन्जर लें। सही ब्रॉन्जर ही डबल चिन को छिपा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
makeup - फोटो : insatgram
शेड है जरूरी
ब्रॉन्जर का सही शेड भी बेहद जरूरी है। हमेशा स्किन टोन से दो शेड गहरे रंग के ब्रॉन्जर का इस्तेमाल डबल चिन की कन्टूरिंग के लिए खरीदें। जब भी सही शेड देखना हो तो नेचुरल लाइट का इस्तेमाल करें। ज्यादा यलो लाइट में आप शेड के मामले में भ्रमित हो सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
lipstick - फोटो : istock
लिपस्टिक से भी दिखेगा फर्क
अगर आप डार्क शेड की लिपस्टिक लगाती हैं तो इससे डबल चिन पर ध्यान कम जाता है। वहीं अगर आप लाइट शेड की लिपस्टिक लगाती हैं तो फोकस होठों से हट जाता है। इसलिए अगर आपके फेस पर डबल चिन दिखती है तो डार्क शेड की लिपस्टिक को ज्यादा लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
makeup - फोटो : Pixabay
ध्यान रखें कि अगर आपका ब्रॉन्जर शिमरी है तो ये चिन को छिपाने की बजाय हाईलाइट करने लगेगा। इसलिए ग्लिटरी हाईलाइटर से दूर ही रहें। चिन के साथ ही गर्दन को भी कॉन्टूर करें। जिससे चेहरा एक समान दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें