फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि 2026 पर क्या पहनें? पुरुष और महिलाओं के लिए शानदार आउटफिट आइडिया

Sun, 15 Feb 2026 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahashivratri 2026 महाशिवरात्रि की पूजा के लिए ऐसे तैयार होना है कि आपका लुक पारंपरिक भी लगे और शुभ का प्रतीक भी, तो यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए परिधानों के कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि पर क्या पहनें - फोटो : adobe

महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना, व्रत और रात्रि जागरण का विशेष दिन है। इस दिन भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और पारंपरिक परिधान पहनना शुभ माना जाता है।

इस खास दिन पर पारंपरिक और सादगीपूर्ण आउटफिट पहनकर आप न केवल स्टाइलिश दिख सकते हैं बल्कि भक्ति भाव को भी व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर एथनिक और आध्यात्मिक लुक पाना चाहते हैं, तो यहां पुरुष और महिलाओं के लिए बेस्ट आउटफिट आइडिया दिए जा रहे हैं। साथ ही महाशिवरात्रि पूजा में किस रंग के कपड़े शुभ माने जाते हैं, ये भी जान लें। 
 

महाशिवरात्रि पर कौन से रंग पहनें?

महाशिवरात्रि पर खासतौर पर ये रंग शुभ माने जाते हैं, 

  • सफेद
  • हल्का नीला
  • हरा
  • क्रीम
  • हल्का ग्रे
  • भगवा

इन रंगों को भगवान शिव को शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।


स्टाइलिंग टिप्स

  • अधिक चमक-दमक से बचें।

  • आरामदायक कपड़े पहनें, क्योंकि व्रत और पूजा में लंबा समय लग सकता है।

  • सिंपल और क्लासिक लुक रखें।

  • प्राकृतिक फैब्रिक जैसे कॉटन और सिल्क चुनें।

विज्ञापन

2 of 5
Saree - फोटो : instagram

महिलाओं के लिए महाशिवरात्रि स्पेशल आउटफिट आइडिया

साड़ी

महाशिवरात्रि पर सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। कॉटन या सिल्क साड़ी के साथ रुद्राक्ष माला पहनकर आप सिंपल और दिव्य लुक पा सकती हैं। इसके अलावा इस दिन लाल या हरे रंग की साड़ी भी शुभ मानी जाती है

स्टाइल टिप: हल्का मेकअप और गजरा लुक को और निखार देगा।



अनारकली सूट या कॉटन सलवार सूट

हल्के रंगों का एथनिक सूट मंदिर जाने के लिए परफेक्ट विकल्प है। पेस्टल शेड्स या हल्के ब्लू रंग का चुनाव करें

विज्ञापन

3 of 5
green suit - फोटो : instagram

लहंगा-चोली 

अगर आप रात्रि जागरण या विशेष पूजा में शामिल हो रही हैं और पारंपरिक लुक चाहती हैं तो सिंपल लहंगा-चोली शानदार विकल्प हो सकता है।


इंडो-फ्यूजन कुर्ती विद पलाजो

आजकल इंडो-फ्यूजन स्टाइल काफी ट्रेंड में है। लंबी कुर्ती के साथ पलाज़ो पहनकर आप आरामदायक और स्टाइलिश दोनों दिख सकती हैं।


ज्वेलरी और एक्सेसरीज़

  • रुद्राक्ष माला

  • चांदी के झुमके

  • कांच की चूड़ियां

  • सिंपल बिंदी

4 of 5
kurta - फोटो : instagram

पुरुषों के लिए महाशिवरात्रि स्पेशल आउटफिट आइडिया


सफेद कुर्ता-पायजामा

महाशिवरात्रि पर पुरुषों के लिए सफेद या क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा सबसे लोकप्रिय विकल्प है।

स्टाइल टिप: इसके साथ नेहरू जैकेट पहनकर रॉयल लुक पा सकते हैं।



धोती-कुर्ता

अगर आप मंदिर में विशेष पूजा कर रहे हैं और पारंपरिक लुक चाहते हैं, तो धोती-कुर्ता पहनना बेहद शुभ और स्टाइलिश माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kurta - फोटो : instagram

कुर्ता विद स्टोल

हल्के रंग के कुर्ते के साथ शिव प्रिंटेड या साधारण स्टोल पहनकर आप ट्रेंडी और धार्मिक लुक पा सकते हैं।


इंडो-वेस्टर्न लुक

युवा वर्ग के लिए इंडो-वेस्टर्न कुर्ता सेट बेहतरीन विकल्प है। यह आरामदायक और स्टाइलिश दोनों होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें