फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट

Fri, 08 Mar 2024 07:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस महाशिवरात्रि के दिन आप टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया के जैसी सूट या साड़ी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट - फोटो : instagram

हाल ही में टीवी की पार्वती यानी कि एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया शादी के बंधन में बंध गई हैं। राजस्थान के रणथंभौर में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस की शादी काफी शाही अंदाज में संपन्न हुई। उनका वेडिंग लुक भी सभी को बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लाल रंग का फिशकट लहंगा पहना था। लोगों का कहना था कि, शादी में वो बिल्कुल टीवी की पार्वती लग रहीं थीं। उन्होंने मेकअप भी उसी तरह से किया था।

ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन हम आपको एक्ट्रेस के ही कुछ ऐसे लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप भोलेनाथ की पूजा के वक्त कैरी कर सकती हैं। दरअसल, सोनारिका के एथनिक लुक्स काफी खूबसूरत और सादगी भरे होते हैं। ऐसे में आप भी उनसे टिप्स लेकर अपना खूबसूरत अंदाज और सादगी भरा अंदाज लोगों को दिखा सकती हैं। अगर आप ऐसा लुक कैरी करेंगी, तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट - फोटो : instagram
कॉटन की साड़ी

अगर आप कॉटन की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह की पीच रंग की साड़ी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस साड़ी के साथ फुल स्लीव का ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके साथ अगर गले में हल्का सा नेकपीस पहनेंगी तो आपका लुक खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट - फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी

हर पूजा के लिए सिल्क की लाल और पीले रंग की साड़ी सबसे सही रहती है। ऐसी साड़ी पहनकर आप अपना सादगीभरा अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ अपने बालों में मेसी बन बनाकर गजरा जरूर लगाएं। कानों में हैवी ईयररिंग्स आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। 

4 of 6
महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट - फोटो : instagram
चिकनकारी शरारा

अगर सूट पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह का चिकनकारी शरारा सूट आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है। आप चाहें तो इसके साथ कानों में ईयररिंग्स जरूर पहनें। अपने लुक को पूरा करने के लिए मेसी पोनीटेल बना सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट - फोटो : instagram
कलरफुल अनारकली

पूजा में पहनने के लिए लाल, पीला और हरा रंग सबसे सही माना जाता है। ऐसे में आप भी इन तीनों रंगों से मिलकर बना कलरफुल अनारकली सूट अपने लिए तैयार करा सकते हैं। इसके साथ हैवी दुपट्टा देखने में खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाशिवरात्रि पर पहनें टीवी की पार्वती के जैसी साड़ी और सूट - फोटो : instagram
बांधनी सूट

आपने अक्सर पूजा में लड़कियों और महिलाओं को शादी-विवाह में बांधनी प्रिंट की साड़ी पहने देखा होगा। ये पूजा केे लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप पूजा के दौरान इसी तरह का बांधनी प्रिंट का सूट पहनकर जा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें