फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी, यहां देखें खूबसूरत डिजाइन

Thu, 07 Mar 2024 05:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाशिवरात्रि के खास अवसर पर आज हम आपको कुछ ऐसे मेहंदी के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने हाथों में लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। सनातन धर्म में ये दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती के साथ विवाह किया था। ऐसे में इस दिन लोग मंदिरों में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं।

इस दिन लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए भी शिव शंकर की पूजा करती हैं और व्रत उपवास भी रखती हैं। ये दिन सुहाग का दिन होता है, ऐसे में इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, हिंदू धर्म में हर शुभ काम में मेहंदी लगाने का रिवाज होता है, तो आप महाशिवरात्रि के दिन भी मेहंदी लगा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी आसान है। 
विज्ञापन

2 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
मंदिर में पूजा करती महिला

महाशिवरात्रि के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और मंदिर जाकर पूजा करती हैं। ऐसे में आप भी अपने हाथों में आप इस तरह से शिव मंदिर में पूजा करती हुई महिला की तस्वीर बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
मंदिर की डिजाइन

आप चाहें तो अपने हाथों में इस तरह से भोलेनाथ से प्रसिद्ध मंदिर यानी कि केदारनाथ की तस्वीर बनवा सकती हैं। इसे बनाना भी आपके लिए आसान रहेगा और ये देखने में भी खूबसूरत लगेगी। 

4 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
महाकाल और माता पार्वती

महाशिवरात्रि का दिन महाकाल और माता पार्वती को समर्पित होता है। ऐसे में आप अपने हाथों में इसी तरह से मां पार्वती और शिव शंकर की तस्वीर बना सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
हाथ पर बनवाएं डमरू

अगर आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं है, तो आप इस तरह से अपने हाथों में डमरू और त्रिशूल बनवा सकती हैं। चाहें तो इसके साथ महाकाल का नाम भी लिखवा लें। 
विज्ञापन

6 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
भरे हाथ मेहंदी लगेगी खूबसूरत

अगर आपको भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है, तो आप इस तरह की डिजाइन अपने हाथों में लगवा सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में आप भगवान भोलेनाथ के किसी भी स्वरूप की तस्वीर अपने हाथों में बनवा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस महाशिवरात्रि हाथों पर रचाएं शिव-पार्वती के नाम की मेहंदी - फोटो : instagram
बनाएं भोलेबाबा की तस्वीर

अपने हाथ में आप चाहें तो इस तरह से भोलेनाथ की तस्वीर बना सकती हैं। अगर पूरी तस्वीर बनाने का समय नहीं है, तो शिवलिंग की फोटो भी हाथों पर बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें