फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2019: भगवान शिव की पूजा करते वक्त पहनें ऐसे कपड़े, भोले बाबा होंगे प्रसन्न

Mon, 04 Mar 2019 11:49 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shiv puja
शिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में 4 मार्च को मनाया जाएगा। शिव भक्तों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए इस दिन लोग भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए पूरे मन से पूजा अराधना करते हैं।

क्या आप जानते हैं पूजा करने के लिए रंगों का भी बहुत महत्व होता है? आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के वक्त किस रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
shiv puja
भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पूजा करते समय भूलकर भी काले कपड़े न पहनें। बताया गया है कि भोलेनाथ को काला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। काले वस्त्र से वह क्रोधित हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
shiv puja
शिव जी की अराधना करते समय अगर हरे कपड़े नहीं हैं तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र पहन सकते हैं।

4 of 5
शिव पूजा
सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। एक बात का खास ख्याल रखें आपके कपड़े सूती के हों क्योंकि इन्हें शुद्ध माना जाता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि यह हल्के और आरामदायक होते हैं, जिस वजह से पूजा करते वक्त ध्यान नहीं भटकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shiv puja
पुरुषों को पूजा करते समय धोती पहननी चाहिए क्योंकि मंत्रोच्चार करते हुए पुरुषों को दो से अधिक वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें