फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली साड़ी पहन माधुरी दीक्षित ने दिखाई ऐसी अदाएं कि फैंस हो गए लट्टू, करने लगे कमेंट

Wed, 10 Mar 2021 01:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित की खूबसूरती हर दिन के साथ और भी ज्यादा निखरती जा रही है। ऊपर से इन दिनों डांस शो में जज के रूप में वो अपनी अदाएं भी दिखाती हैं। जिसे देख फैंस का दीवाना होना तो लाजिमी है। 50 से भी ज्यादा की हो चुकीं माधुरी को एक बार तो देख उम्र का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो जाता है। एक बार फिर जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा की तो वो वायरल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
काली साड़ी में माधुरी हुस्न का जलवा बिखेरती दिखीं। डिजाइन के मामले में पूरी तरह से प्लेन इस साड़ी के किनारे पर गोल्डन कलर का बॉर्डर बना था। जिसे देसी तरीके से ड्रेप किया गया था। वहीं इस साड़ी के साथ ब्लाउज की डिजाइन जरूर हर किसी को आकर्षित कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
साड़ी के साथ माधुरी ने जो ब्लाउज पहना था। वो शियर फैब्रिक का बना हुआ था। जिसके साथ कंधे पर क्रॉप जैकेट जोड़ी गई थी। वेलवेट की बनी ये जैकेट साड़ी के सिंपल लुक में ग्लैमर ऐड करने के लिए काफी दिख रही थी। जिसके साथ टैन ब्राउन कलर की बेल्ट भी जोड़ी गई थी। जो माधुरी के स्टाइल को बढाने और कर्वी बॉडी को एलिगेंट के साथ फ्लांट करते दिख रही थी।

4 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
वहीं मिसेज नेने ने इस साड़ी को खूबसूरत लाइट वेट ईयररिंग्स के साथ मैट मेकअप और ब्राउन लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। जबकि बालों में बना हाई बन और माथे की तरफ मेसी टेसल्स उनके लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहे थे। वहीं माधुरी की इन तस्वीरों में उनकी क्यूट सी स्माइल को देख ना जाने कितने फैंस फायर और स्माइल वाली इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी लगातार एक बाद ऐसी साड़ियों को पहने दिख रही हैं। जिसका लुक और स्टाइल हर किसी को पसंद आ रहा है। पिछले दिनों जब वो नीले रंग की साड़ी में पोज दे रही थीं। तो उनकी ये गोल्डन और ब्लू मिक्स साड़ी का ड्रेपिंग लुक कमाल दिख रहा था। रफल डिजाइन की इस साड़ी के साथ माधुरी नई लड़कियों को फैशन इंस्पिरेशन देने में भी कामयाब हो गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें