madhuri dixit
- फोटो : instagram
माधुरी ने काले और आइवरी शेड की बड़े पोल्का प्रिंट की साड़ी पहन रखी है। जिसके किनारों पर सितारों और रेशमी धागों से वर्क किया गया है। ग्रीन और फ्यूशिया रंग के धागों से की गई कढ़ाई इस साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं साथ में मैचिंग की बेल्ट साड़ी को आकर्षक बनाने के लिए काफी दिख रहा था। जिसके साथ माधुरी न्यूड टोन मेकअप और डार्क लिप कलर के साथ सेमी कर्ली हेयर और छोटी सी इयररिंग्स बेहद खूबसूरत लग रही हैं।