फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने फैंस को दिया होली का तोहफा, तस्वीरों में दिखा गजब का खूबसूरत लुक

Sun, 28 Mar 2021 05:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित की लेटेस्ट तस्वीरें उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नही हैं। हरे रंग के लहंगे में माधुरी कहर ढा रही हैं और फैंस इसे जमकर लाइक कर रहे हैं। वैसे तो मिसेज नेने का हर लुक काबिलेतारीफ होता है। ऐसे में जब उन्होंने ये तस्वीर साझा की तो फैंस क्रेजी हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
दरअसल, डांस शो में जज की भूमिका निभा रहीं माधुरी हर दिन अपने देसी लुक के लोगों का दिल चुराती हैं। ऐसे में होली के मौके पर वो धानी रंग के लहंगे में नजर आईं। रेशमी धागों और थ्रेड वर्क से सजे इस पूरे लहंगे के साथ ब्लाउज पर भी काम किया गया है। वहीं मैचिंग का दुपट्टा कहर ढाने के लिए काफी दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
वहीं माधुरी ने अपने इस जबरदस्त खूबसूरत लहंगे को मैचिंग की सिल्वर और हरे रंग की ज्वैलरी के साथ मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो स्मोकी आईज के साथ मॉव शेड की लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही है। जबकि माधुरी की अदाएं किसी का भी दिल चुरा रही हैं।

4 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
हालांकि ये पहला मौका नही है जब उनका इतना खूबसूरत लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों माधुरी ने जब स्कर्ट और सिल्क के शर्ट के कांबिनेशन में स्टेज पर अदाएं दिखाई थीं। तो बीटाउन की नई हसीनाएं भी उनके लुक के आगे फीकी लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
फैशन और स्टाइल के मामले में आगे माधुरी हमेशा ही एलिगेंट और लुक्स के मामले में आगे रहती हैं। वहीं बीटाउन की कितनी हसीनाएं तो उनके लुक्स को कॉपी करने की कोशिश करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें