फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब माधुरी दीक्षित की इस ड्रेस को बोला कॉपी, डिजाइनर ने दिया करारा जवाब

Fri, 05 Jun 2020 09:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
madhuri dixit
अक्सर सोशल मीडिया पर किसी डिजाइनर की ड्रेस को कॉपी कह लोग ट्रोल करने लगते हैं। बहुत सारे डिजाइनर पर आरोप लगता है कि वो बड़े डिजाइन हाउस की डिजाइन को कॉपी करने का प्रयास करते हैं। जिसे कभी इंस्पायर का नाम दिया जाता है तो कभी गंदी कॉपी कह दिया जाता है। लेकिन इस बार अपने बनाए कपड़े को कॉपी कहने पर उस डिजाइनर ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टिव एक अकाउंट अक्सर ही इस तरह की डुप्लिकेट या कॉपी वाली ड्रेसेज को एक साथ पोस्ट करते हैं। जिसने इस बार लीजेंड्री एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म राजा के मशहूर गाने कभी अंखियां मिलाऊं में पहने कपड़े को कॉपी बताया। इस पोस्ट में बाकायदा वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें 1992 में वर्साचे डिजाइन हाउस की कलरफुल जैकेट को पहन मॉडल रैंपवॉक कर रही है। वहीं इस गाने में माधुरी ने भी कलरफुल जैकेट के साथ क्राप टॉप पहना हुआ है और ये फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। 


 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
जैसे ही इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट डाली गई। फिल्म में इस कपड़े को डिजाइन करने वाली डिजाइनर अना सिंह ने बकायदा रिप्लाई किया और बताया कि इस कपड़े का आइडिया उन्हें कहां से आया था। अना सिंह ने बताया कि उन्हें निर्देशक ने कॉल किया था क्योंकि कपड़े तक पहुंच पाना संभव नहीं था। इसलिए मुझे वर्साचे ने बुक भेजकर ये आइडिया दिया था। तो मैंने केवल अपना काम किया है।
 




 
विज्ञापन

4 of 4
madhuri dixit
दरअसल, फिल्म राजा को इस साल पूरे 25 साल हो गए। फिल्म के एक्टर संजय कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीर साझा की है जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ डांस की प्रेक्टिस कर रहे हैं। वहीं फिल्म के अन्य सदस्य खड़े हुए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें