फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी पर पारंपरिक तरीके से होना है तैयार तो देखें इन अभिनेत्रियों के लुक्स

Tue, 02 Jan 2024 12:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस खबर में देखें अभिनेत्रियों को पंजाबी लुक की तस्वीरें, जिसे आप लोहड़ी पर अपना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Lohri Outfit Ideas - फोटो : instagram
Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।  पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी की काफी धूम दिखाई देती है। इस त्योहार में लोग अपनी पहली फसल का भोग अग्नि देव को लगाते हैं। इसके लिए वो आग के चारों और चक्कर लगाते हुए उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। इस दौरान पुरुष और महिलाएं पारंपरिक तौर पर ही तैयार होते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो वो बेहद ही खूबसूरत तरह से लोहड़ी के पर्व के लिए तैयार होती हैं।

अगर आपके घर में भी ये त्योहार मनाया जाता है या फिर आप पहली बार इसमें शामिल होने का सोच रहीं हैं तो हम आपको कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप लोहड़ी के लिए तैयार हो सकती हैं। दरअसल, आज हम आपको  कुछ अभिनेत्रियों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पंजाबी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Lohri Outfit Ideas - फोटो : instagram
सोनम बाजवा

अगर हल्का सा कुछ पहनने का सोच रहीं हैं तो सोनम का लुक आपके लिए एक बेहद ऑप्शन है। स्काई ब्लू रंग के इस सूट के साथ माथे पर मांगटीका आप लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Lohri Outfit Ideas - फोटो : instagram
जैस्मिन भसीन

इस तरह का शॉर्ट अनारकली कुर्ता और चूड़ीदार पायजामी आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगी। इसके साथ बालों में एक प्यारी सी चोटी जरूर बनाएं। कानों में भारी झुमके आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे। 

4 of 6
Lohri Outfit Ideas - फोटो : instagram
सरगुन मेहता

अगर शरारा पहनना पसंद है तो सरगुन का ये लुक आपके लिए परफेक्ट लुक है। इसके लिए आप लाल रंग शरारा अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए बालों में कर्ल करके कानों में हैवी से झुमके जरूर पहनें। 
विज्ञापन

5 of 6
Lohri Outfit Ideas - फोटो : instagram
श्रद्धा आर्या

अगर आप पारंपरिक रूप से पंजाबी लुक कैरी करना चाहती हैं तो श्रद्धा आर्या की तरह पटियाला सूट अपने लिए बनवा सकती हैं। इसके बाथ बालों परांदा जरूर लगाएं। इसी से आपका लुक और खूबसरत लगेगा। लुक को पूरा करने के लिए आप माथे पर मांगटीका भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lohri Outfit Ideas - फोटो : instagram
शहनाज गिल

अगर आपकी शादी के बाद ये पहली लोहड़ी है तो शहनाज गिल की तरह भारी सा शरारा आप अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। इसके साथ अगर आप स्लीक स्टाइल का हेयर स्टाइल बनाएंगी, तो आपका लुक और भी ज्यादा क्लासी लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें