फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2024: लोहड़ी के त्योहार पर पहनें ऐसे सूट, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Fri, 05 Jan 2024 03:30 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप लोहड़ी के त्योहार पर कुछ पंजाबी सा पहनने का सोच रहीं हैं तो सूट आपके लिए एक बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
Lohri 2024: पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल सूर्य देव 15 जनवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसी के चलते इस साल लोहड़ी 13 जनवरी की जगह 14 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी का त्योहार फसल की कटाई और नई फसल की बुआई से जुड़ा है।  

मान्यता है कि इस दिन लोग सूर्य देव और अग्नि देव का आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान लोग पारंपरिक तरीके से तैयार होते हैं और लोहड़ी की बधाई देने एक-दूसरे के घर जाते हैं। खासतौर पर महिलाओं की बात करें तो वो ज्यादातर महिलाएं लोहड़ी के दिन सूट पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी सूट बनवाने का सोच रहीं हैं तो हम आपको सूट के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी त्योहार के दिन खूबसूरत दिख सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
शहनाज गिल का पहला लुक

अगर ये शादी के बाद आपकी पहली लोहड़ी है तो इस तरह का सलवार सूट पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। इस तरह का सूट नई दुल्हनों पर काफी अच्छा लगता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
दूसरा लुक

अगर आप लोहड़ी पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस तरह का वेलवेट फैब्रिक का सूट अपने लिए बनवा सकती हैं। ऐसा सूट पहनने से आपको सर्दी भी नहीं लगेगी। 

4 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
सरगुन मेहता का पहला लुक

इस तरह का कलरफुल अनारकली सूट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। आप इसके साथ हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं। इसके साथ ही कानों में झुमके आपके लुक में चार चांद लगाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न शरारा

अगर आप कुछ ऐसा पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न शरारा पहन सकती हैं। ये देखने में भी काफी खूबसूरत लगता है। इसके साथ चाहें तो एक दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
सोनम बाजवा का पहला लुक

अगर पैंट सूट पहनने का सोच रहीं हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ऐसे में आप इसे कैरी कर सकती है। ऐसा हैवी वर्क वाला सूट देखने में भी बेहद खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Lohri 2024 - फोटो : instagram
दूसरा लुक

अगर हल्के रंग आपको पसंद हैं तो आप इस तरह का अनारकली सूट अपने लिए पहले से तैयार करा सकती हैं। हल्के वर्क वाला पिंक अनारकली सूट आपको रात में सुंदर दिखने में मदद करेगा। इसके साथ आप हील्स पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें