फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों के लिए जान्हवी कपूर की ये फ्लोरल ड्रेस है परफेक्ट, इसे पहन घर पर भी दिखेंगी स्टाइलिश

Thu, 07 May 2020 12:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग घरों के अंदर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहे हैं। इस काम में बॉलीवुड भी साथ देता नजर आ रहा है। जान्हवी कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक घर के अंदर समय बिता रही हैं। ऐसे में उनके जिम वियर से लेकर कैजुअल आउटिंग के लुक याद आ रहे हैं। जान्हवी कपूर अक्सर ही सिंपल कुर्ते में नजर आती हैं। जिसमें उनका ये फ्लोरल आउटफिट काफी कूल है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
लॉकडाउन से पहले सितारे अक्सर ही कैजुअल आउटफिट में नजर आ जाते थे। जान्हवी कपूर की ये फ्लोरल मैक्सी ड्रेस काफी इम्प्रेसिव है। गर्मियों के मौसम में इसे पहन आप भी कूल नजर आ सकती हैं। सफेद कुर्ता और उस पर बने गुलाबी रंग के फूल वाली ड्रेस के साथ जान्हवी ने मैचिंग का चप्पल पहन रखा है। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो कानों में सिल्वर झुमके और हाथों में ब्रेसलेट पहने दिख रही हैं।




 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर इस लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। जिसे आप भी स्टाइलिश अंदाज में कॉपी कर सकती हैं और घर पर पहन सकती हैं। क्योंकि ये ड्रेस काफी कंफर्टेबल है।

 

4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जान्हवी कपूर लॉकडाउन में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ समय बिता रही हैं। साथ ही वो कुकिंग में भी अपना हाथ आजमाते नजर रही हैं। हालांकि उनकी बनाई डिशेज बहन खुशी को कम ही पसंद आती है और वो उन्हें रिजेक्ट कर देती हैं। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
पिछले दिनों जान्हवी कपूर की तस्वीर हार्पर बाजार मैगजीन के कवर पर छपी थी। जिसमें वो अपने पेट डॉगी को गोद में लिए काफी क्यूट पोज दे रहीं थीं। इस तस्वीर को उनकी बहन खुशी कपूर ने खींची थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें