Deepika Padukone: हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बेहद खास अंदाज में अपने फैंस को खुशखबरी देकर चौंका दिया। ऐसे में हम आपको उनके प्रेग्नेंसी लुक्स दिखाएंगे, जो बेहद कमाल के हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Deepika Padukone: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को एक खास खबर देकर चौंका दिया। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और फैंस उनकी हर झलक देखने के लिए उत्साहित हो गए।
दीपिका हमेशा से अपने स्टाइल और ग्रेस के लिए जानी जाती हैं, और अब जब वो फिर से गर्भवती हैं तो उनके पहले वाले प्रेग्नेंसी लुक्स जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, अपनी पहली गर्भावस्था में उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट हो से लेकर वेस्टर्न स्टाइल तक हर लुक को बेहद खूबसूरती से कैरी किया था। इस लेख में हम आपको उनके कुछ शानदार प्रेग्नेंसी लुक्स और स्टाइलिंग टिप्स के बारे में बताएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी लुक्स
- फोटो : instagram
पहला लुक
सबसे पहले नजर डालते हैं उनके इस सिंपल कुर्ता लुक पर।
इस तरह का कुर्ता गर्भावस्था में काफी कंफर्टेबल रहता है।
अगर आप चाहें तो दीपिका के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं।
इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखें।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी लुक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरा लुक
जब दीपिका फिल्म के प्रमोशन के दौरान इस बॉडी हगिंग गाउन में नजर आई थीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया था।
इस ड्रेस में उनका बेबी बंप काफी क्यूट लग रहा था।
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें बॉडीकॉन पहनना पसंद है तो दीपिका के इस लुक से टिप्स लें।
इसके साथ बालों में पॉनीटेल बनाएं, ताकि लुक प्यारा दिखे।
4 of 5
दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी लुक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
तीसरा लुक
दीपिका ने गर्भावस्था में एथनिक लुक में भी कहर बरपाया था।
इस पर्पल रंग की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।