फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliamentarians Fashion Sense: कंगना रनौत से शशि थरूर तक..... संसद में दिखे माननीय सांसदों के क्लासी लुक्स

Mon, 02 Feb 2026 01:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Latest Photos Of Members Of Parliament: आज अचानक से मौसम ने फिर से करवट ली, जिसका असर दिल्ली की संसद में देखने को मिला। यहां सांसदों का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। आइए नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर....
विज्ञापन
1 of 9
सर्दी के मौसम में संसद में दिखा सांसदों का अलग अंदाज - फोटो : PTI
Latest Photos Of Members Of Parliament: लगातार निकल रही धूप के बाद आज एक बार फिर से दिल्ली के मौसम ने करवट ली। इसका असर आज देश की संसद में भी देखने को मिला। आज के दिन देश के सांसदों का स्टाइल और क्लासी लुक किसी सिलेब से कम नहीं था।

कंगना रनौत, प्रिया सरोज, सुधा मूर्ति से लेकर राजनाथ सिंह और शशि थरूर जैसे नेता अपने अलग-अलग फैशन स्टाइल में संसद की बैठक में पहुंचे। स्वेटर, कोट, शॉल और स्टाइलिश जैकेट्स का चुनाव करते हुए सांसदों ने ठंड के मौसम में फैशन का बेहतरीन तड़का दिखाया। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने काफी धूम मचा रही हैं और लोगों को सांसदों के स्टाइलिश लुक्स बेहद पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
प्रिया सरोज - फोटो : PTI
प्रिया सरोज
  • प्रिया सरोज हमेशा अपने सादगी भरे अंदाज की वजह से पहचानी जाती हैं।
  • आज वो खूबसूरत सी बेज रंग की साड़ी पहनकर संसद पहुंची।
  • इस दौरान उन्होंने एक कंधे पर शॉल कैरी कर रखा था, जो उनके लुक को काफी अलग बना रहा था।
  • हमेशा की तरह मिनिमल स्टाइल में प्रिया काफी प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
प्रियंका गांधी
  • ज्यादातर खादी या हैंडलूम की साड़ी पहनकर प्रियंका गांधी सुर्खियां बटोरती हैं।
  • आज का उनका ये लुक भी काफी खास था।
  • आज उन्होंने हरे रंग की साड़ी के साथ ब्लैक रंग का कार्डीगन पहना था।
  • हरी साड़ी के साथ ये लॉन्ग कार्डीगन कमाल का लग रहा है।

4 of 9
कंगना रनौत - फोटो : PTI
कंगना रनौत
  • अभिनेत्री और सांसत कंगना का संसद लुक हमेशा चर्चा में रहता है।
  • वो हमेशा बॉस लेडी अवतार में संसद पहुंचती हैं।
  • आज भी गोल्डन बॉर्डर वाली पीच रंग की साड़ी उनपर खूब जच रही है।
  • साड़ी लुक के साथ सिर पर हिमाचली टोपी और ब्राउन रंग का कोट उनके लुक को कमाल का बना रहा है।
विज्ञापन

5 of 9
सुधा मूर्ति - फोटो : PTI
सुधा मूर्ति
  • हमेशा अपने सादगी भरे अंदाज की वजह से सुधा मूर्ति चर्चा में रहती हैं।
  • उनका आज का अंदाज भी हमेशा के जैसा ही है।
  • उन्होंने लैवेंडर रंग की प्रिंटेड साड़ी के साथ फ्लोरल शॉल कैरी किया है।
  • इसके साथ उन्होंने बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाया है।
विज्ञापन

6 of 9
शशि थरूर - फोटो : PTI
शशि थरूर
  • शशि थरूर का ये अंदाज लोगों को काफी अच्छा और क्लासी लग रहा है।
  • अपने इस लुक में उन्होंने ग्रे रंग के पायजामे के साथ ग्रे जैकेट कैरी की है। 
  • मैचिंग का मफलर उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है।
विज्ञापन

7 of 9
किरेन रिजिजू - फोटो : PTI
किरेन रिजिजू
  • किरेन रिजिजू का अंदाज देखकर तो आप उनसे टिप्स ले सकते हैं।
  • इस तरह का ग्रे कोट ज्यादातर लड़कों के पास दिखता है। 
  • इसके साथ उन्होंने बेहद लाइट रंग की शर्ट कैरी की है।
  • हल्की शर्ट की वजह से उनका मफलर हाइलाइट हो रहा है, जो देखने में अच्छा लग रहा है।

8 of 9
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
राजनाथ सिंह
  • भारत के रक्षा मंत्री का अंदाज भी संसद में किसी से कम नहीं था।
  • आज उन्होंने सफेद कुर्ते और पायजामे के साथ हरे रंग का कोट पहना था।
  • कोट के ऊपर से उन्होंने चेक पैटर्न का मफलर डाला था, जो लुक को परफेक्ट बना रहा था।

 
विज्ञापन

9 of 9
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI
महुआ मोइत्रा 
  • लोगों को महुआ मोइत्रा का अंदाज भी काफी क्लासी लगा।
  • उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर खूबसूरत प्रिंट है।
  • इसके साथ उन्होंने ब्लैक ब्लेजर कैरी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें